• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ट्रेनों में लगेंगे RO सिस्टम, पैसेंजर्स को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

Indian Railways News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों की बोगियों में आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) सिस्टम लगाने की योजना को हरी...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 23 Nov 2025 03:13:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Nov 2025 03:13:57 PM (IST)
रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ट्रेनों में लगेंगे RO सिस्टम, पैसेंजर्स को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
ट्रेन पैसेंजर्स को मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

HighLights

  1. रेलवे स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ी पहल
  2. पांच प्लेटफॉर्म पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने की स्वीकृति मिली
  3. अधिकारियों के अनुसार नई पाइपलाइन से पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा

डिजिटल डेस्क। रायबरेली रेलवे स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ी पहल शुरू होने जा रही है। स्टेशन के सभी पांच प्लेटफॉर्म पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इसके निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी। नई पाइपलाइन से न केवल स्टेशन परिसर में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनों में भी सीधे पानी भरा जा सकेगा।

अब नहीं होगी पानी भरने में परेशानी

अब तक कई बार ट्रेनों में समय पर पानी उपलब्ध न होने से यात्रियों को समस्या झेलनी पड़ती थी। गर्मी के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती थी। अधिकारियों के अनुसार नई पाइपलाइन से हर प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा, जिससे इंतजार कर रहे यात्रियों को भी स्वच्छ पेयजल आसानी से मिल सकेगा।


चुनिंदा ट्रेन बोगियों में लगेगा RO सिस्टम

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों की बोगियों में आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) सिस्टम लगाने की योजना को हरी झंडी दे दी है। शुरुआती चरण में पद्दमावत एक्सप्रेस, अमृतसर–हावड़ा मेल, नीलांचल और नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के चुनिंदा कोचों में आरओ लगाए जाएंगे। आगे चलकर इस सुविधा का विस्तार अन्य ट्रेनों में भी किया जाएगा।

पटरी के किनारे होगी नई पाइपलाइन की स्थापना

कैरिज एवं वैगन विभाग के इंचार्ज ए.के. यादव ने बताया कि रायबरेली स्टेशन पर ट्रेनों में सीधे पानी भरने की अनुमति मिल चुकी है। इसके लिए पटरी के किनारे-किनारे नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वे पूरा हो चुका है और बहुत जल्द स्टेशन पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- राम भक्तों के लिए गर्व का क्षण, अयोध्या में 25 नवंबर को होगा ऐतिहासिक ध्वजारोहण, जानें इससे जुड़ी खास बातें

यात्रियों को मिलेगा बेहतर और स्वच्छ जल

नई पाइपलाइन और ट्रेन बोगियों में आरओ लगाए जाने से यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी दूर होगी। गर्मी हो या सर्दी, अब सफर के दौरान साफ और ठंडा पेयजल उपलब्ध रहेगा। रेलवे की यह पहल यात्रियों की सेहत, सुविधा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।