• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: टीसी ने पर्स से रुपये निकाले, जंगल में उतारा; ट्रेन यात्रा के दौरान हेड कांस्टेबल की पत्नी से बदसलूकी

फर्रुखाबाद में हेड कांस्टेबल की पत्नी ने आरोप लगाया कि ट्रेन में टीसी अरविंद कुमार ने पर्स से 1400 रुपये निकाल लिए और फर्रुखाबाद स्टेशन पर उतरने नहीं ...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Wed, 20 Aug 2025 02:10:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 Aug 2025 02:10:48 PM (IST)
UP News: टीसी ने पर्स से रुपये निकाले, जंगल में उतारा; ट्रेन यात्रा के दौरान हेड कांस्टेबल की पत्नी से बदसलूकी
टीसी पर महिला से रुपये छीनने और जंगल में उतारने का लगाया आरोप। (AI Generated Image)

HighLights

  1. आरोपी टीसी अरविंद पर जांच शुरू।
  2. महिला से 1400 रुपये छीनने का आरोप।
  3. मां-बेटे को स्टेशन पर नहीं उतारा।

डिजिटल डेस्क: फर्रुखाबाद में ट्रेन यात्रा के दौरान एक महिला के साथ हुई घटना ने रेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हेड कांस्टेबल की पत्नी ने आरोप लगाया है कि 30 जुलाई को कानपुर से छपरा-मथुरा एक्सप्रेस में सफर करते समय रेलवे टीसी अरविंद कुमार ने उनसे 1400 रुपये छीन लिए और उन्हें व उनके बेटे को फर्रुखाबाद स्टेशन पर उतरने नहीं दिया। इसके बाद लगभग 80 किलोमीटर दूर जंगल में उतार दिया गया।

भीड़ की वजह से स्लीपर कोच में चढ़ गईं

जानकारी के मुताबिक, झांसी निवासी एक हेड कांस्टेबल का परिवार फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में तैनाती के चलते शहर के मुहल्ला कादरी गेट पर रह रहा है। हेड कांस्टेबल की पत्नी ने GRP थाने में तहरीर दी है कि उनके पास सामान्य श्रेणी की टिकट थी। भीड़ की वजह से वह सामान्य कोच में नहीं चढ़ पाईं और एस-1 कोच में बैठ गईं।


महिला का आरोप है कि ट्रेन चलने के बाद टीसी अरविंद ने दरवाजा घेर लिया और उन्हें व उनके पुत्र को फर्रुखाबाद स्टेशन पर उतरने नहीं दिया। इस दौरान टीसी और उसके दो साथियों ने पर्स से 1400 रुपये निकाल लिए। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें जबरन ट्रेन से लगभग 80 किलोमीटर दूर सुनसान जंगल में उतार दिया गया।

केस दर्ज, जांच जारी

घटना की शिकायत एसपी जीआरपी आगरा तक पहुंची। आदेश मिलने पर जीआरपी फर्रुखाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विवेचक उपनिरीक्षक नरेश कुमार के अनुसार 17 अगस्त की रात मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी टीसी अरविंद कुमार कानपुर निवासी बताया गया है।

ये भी पढ़ें: UP Crime: प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, बेटी के रिश्ते से नाखुश परिजनों ने युवक को घर बुलाकर कुल्हाड़ी से काट डाला