UP Chunav: सीट शेयरिंग पर गठबंधन में तनातनी, कांग्रेस ने मांगी 100 सीट; सपा ने पांच प्रत्याशियों पर लगाई मुहर
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर इस समय तनातनी चल रही है।
Publish Date: Thu, 26 Nov 2026 10:45:03 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Nov 2026 10:45:03 AM (IST)
अखिलेश यादव और इमरान मसूदHighLights
- सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर खींचतान
- कांग्रेस की दो टूक- 100 सीट चाहिए
- समाजवादी पार्टी ने 5 नामों की घोषणा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर इस समय तनातनी चल रही है। इन सबके बीच सपा ने अगला कदम उठाया और पांच प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। इन पांच प्रत्याशियों में चार मौजूदा विधायक है।
सपा की घोषणा के बाद कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। सांसद इमरान मसूद ने इस कदम पर सवाल उठाते हुए सपा के रुख पर निशाना साधा है, वहीं कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि वह अखिलेश यादव को यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है, लेकिन सीट शेयरिंग में 100 से कम सीटों पर समझौता नहीं करेगी।
गठबंधन में सहयोगी होता है, भिखारी नहीं- मसूद
यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि लड़ाई बीजेपी को सत्ता से हटाने की है। सपा गठबंधन धर्म नहीं निभा रही। गठबंधन में सहयोगी होता है, भिखारी नहीं। गठबंधन में प्रत्याशियों की साझा सूची जारी होती है, एकल नहीं। सपा को यह बताना चाहिए कि उसे बीजेपी से लड़ना है या फिर कांग्रेस से।
सपा 26 सीटों पर हुई सहमत
बता दे कि, सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। समाजवादी पार्टी अभी तक कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटें ही देने पर सहमत हुई है। इनमें से भी 22 सीटों पर बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है।
सीटों की शेयरिंग को लेकर सपा और कांग्रेस में तनातनी बढ़ गई है। सपा ने अपने पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस 26 सीटों पर गठबंधन करने को लेकर सहमत नहीं है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 100 सीटें मांग रही है।