• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह: राष्ट्र की शक्ति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है सैन्य परिवार- सीएम योगी

लगभग 15 से 20 लाख लोगों का यह विशाल सैनिक परिवार राष्ट्र की शक्ति और हमारी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 04:25:54 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 04:25:54 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह: राष्ट्र की शक्ति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है सैन्य परिवार- सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, यूपी

HighLights

  1. सैनिकों के सम्मान और सामर्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा नया भारत
  2. शहीद परिवारों को 50 लाख और आश्रितों को सरकारी नौकरी मिलेगी
  3. अग्निवीरों को यूपी पुलिस में 20% और समूह 'ख' में 5 फीसदी आरक्षण

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को क्रांति धरा मेरठ में आयोजित 'पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह' में मौजूद रहेंगे।

आयोजन से पहले मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि प्रदेश के 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त होगा। लगभग 15 से 20 लाख लोगों का यह विशाल सैनिक परिवार राष्ट्र की शक्ति और हमारी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।

सैनिकों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा नया भारत

मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में प्रति वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले लगभग 60 हजार सैनिकों में 10 से 12 हजार उत्तर प्रदेश के होते हैं। यह राष्ट्र रक्षा में प्रदेश के महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण है।

पूर्ववर्ती सरकारों ने दशकों तक 'वन रैंक-वन पेंशन' को लंबित रखा। सैनिकों और शहीद परिवारों का सम्मान उनकी प्राथमिकताओं में नहीं था। अब नया भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान और सामर्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, बिना डिजिटल क्रॉप सर्वे के मिलेगी आदान राशि, सरकार का एलान

रक्षा आत्मनिर्भरता का नया केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लिखा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना के पराक्रम से लेकर यूपी डिफेंस कॉरिडोर और लखनऊ में ब्रह्मोस निर्माण तक, उत्तर प्रदेश रक्षा आत्मनिर्भरता का नया केंद्र बन रहा है।

डबल इंजन सरकार ने शहीदों के परिजनों को ₹50 लाख की अनुग्रह राशि, एक आश्रित को सरकारी नौकरी, अग्निवीरों के लिए यूपी पुलिस में 20 फीसदी और समूह 'ख' के पदों पर 5 फीसदी आरक्षण तथा 31,700 से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने सैनिकों का सम्मान, शहीद परिवारों का संबल और पूर्व सैनिकों के कल्याण को राष्ट्रीय संकल्प बताया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन, 21 लाख घरों में PNG कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।