ब्यूरो, मेरठ: आज कल तेजी लोगों का तेजी से बढ़ता हुआ वजन एक बड़ी समस्या बना हुआ है। इससे निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते नहीं थकते हैं। कुछ लोग तो वजन कम करने के लिए सर्जरी तक का तरीका अपना लेते हैं, जो कि काफी खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ है। जहां मोटापा कम करने के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना शहर के गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल में वजन कम करने के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों का यह आरोप है कि अस्पताल की ओर से महिला वजन कम करने का लालच दिया गया।
ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत हई है। जिसे लेकर परिजनों ने अस्पताल के सामन हंगामा किया। महिला के पति ने मेडिकल थाने में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
बता दें कि, मेरठ के सदर बाजार निवासी ब्रजमोहन गुप्ता की 55 वर्षीय पत्नी रजनी गुप्ता का वजन 123 किलो था। 11 जुलाई को वे अपना वजन कम कराने के लिए न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती हुई। जिनका ऑपरेशन डॉ. ऋषि सिंघल ने किया। जिसमें उनकी मौत हो गई।
मतका के बेटे के अनुसार, उन्हें 12 जुलाई को पेट में दर्द हुआ, इस संबंध में डॉक्टर को बताया गया। मगर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। 13 जुलाई तक दर्द बंद नहीं होने के बाद डॉक्टर ने एक्सरे किया, जिसमें सामने आया कि ऑपरेशन करते समय लीकेज रह गया है। जिस वजह से पेट के दाहिने हिस्से में पस बन गया है।
मतका रजनी गुप्ता के बेटे का आरोप है कि डॉक्टर ने ठीक से ऑपरेशन नहीं किया। जिस कारण उनकी मंगलवार को मृत्यु हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
बता दें कि मृतका महिला के साथ-साथ उनकी बेटी शिवानी गुप्ता का भी ऑपरेशन किया गया था। शिवानी गुप्ता का भी वजन 120 किलो था। जिनका ऑपरेशन सफल रहा।
वहीं इस पूरे मामले में आरोपी डॉक्टर ऋषि सिंघल ने भी अपना पक्ष रखा है। जिसमें उन्होंने बताया कि रजनी गुप्ता का ऑपरेशन होने के बाद शिवानी गुप्ता ने भी अपना ऑपरेशन कराया। फेसबुक के विज्ञापन से मुझसे संपर्क नहीं हुआ। शिवानी गुप्ता ने मेरा एक कार्यक्रम कराया था। जिसमें मैंने 150 ऐसे लोग बुलाए थे, जिनका ऑपरेशन के बाद वजन कम हुआ है।