• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Trump Putin Meeting: यूक्रेन में युद्धविराम की उम्मीद से अलास्का में मिले ट्रंप और पुतिन, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Trump Putin Meeting: अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक संपन्न हुई। यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) प...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 16 Aug 2025 07:26:42 AM (IST)Updated Date: Sat, 16 Aug 2025 08:59:50 AM (IST)
Trump Putin Meeting: यूक्रेन में युद्धविराम की उम्मीद से अलास्का में मिले ट्रंप और पुतिन, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Donald Trump Vladimir Putin Meeting: ट्रंप-पुतिन महाबैठक में यूक्रेन समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

HighLights

  1. अलास्का में ट्रंप-पुतिन ऐतिहासिक मुलाकात।
  2. यूक्रेन युद्ध पर केंद्रित रही वार्ता।
  3. पुतिन बोले- पड़ोसी हैं रूस और अमेरिका।

डिजिटल डेस्क: अलास्का के एलमेंडोर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Donald Trump Vladimir Putin Meeting) की ऐतिहासिक मुलाकात संपन्न हुई। लगभग 2 घंटे 45 मिनट चली इस बैठक का केंद्र बिंदु यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) रहा। दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बातचीत को सार्थक बताया। जहां पुतिन ने यूक्रेन में संघर्ष खत्म करने पर जोर दिया, वहीं ट्रंप ने कहा कि जल्द ही वह नाटो और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से संपर्क करेंगे।

बातचीत अच्छी रही- पुतिन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा कि बातचीत अच्छी रही और यदि 2022 में ट्रंप राष्ट्रपति होते तो संघर्ष शुरू नहीं होता। उन्होंने अमेरिका और रूस को "करीबी पड़ोसी" बताते हुए साझा इतिहास और रिश्तों को मजबूत करने की बात कही। पुतिन ने शांति के प्रयासों में यूरोपीय हस्तक्षेप न होने पर जोर दिया और अगली बैठक मॉस्को में करने का सुझाव दिया।


#WATCH | USA | US President Donald Trump leaves after his meeting with Russian President Vladimir Putin in Alaska's Anchorage.

Source: Reuters pic.twitter.com/nrfRMVLW9Y

— ANI (@ANI) August 16, 2025

ट्रंप करेंगे नाटो-जेलेंस्की से संपर्क

वहीं, ट्रंप ने कहा कि कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी, लेकिन बातचीत सार्थक रही। उन्होंने पुतिन को "स्मार्ट व्यक्ति" बताते हुए कहा कि जल्द ही नाटो और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को फोन करेंगे और बैठक की जानकारी देंगे। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि युद्ध नहीं रुका तो रूस को गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे।

बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्री और वरिष्ठ सलाहकार भी शामिल थे। यह पहली बार था जब कोई रूसी राष्ट्रपति अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पहुंचे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और एंकरेज शहर में होटलों से लेकर हवाई मार्ग तक बदले गए।

जॉन बोल्टन ने पुतिन को विजेता कहा

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि बैठक में पुतिन को लाभ मिला और उन्होंने अपने मकसद पूरे किए। कुल मिलाकर इस मुलाकात को यूक्रेन में शांति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक में पुतिन जीत गए। उन्होंने बताया कि ट्रंप को इस मीटिंग से कुछ ज्यादा हासिल नहीं हुआ।

After Alaska meeting, Putin lauds Trump's efforts, says "Ukraine's security should be ensured"

Read @ANI Story | https://t.co/J96mdWW2LX#VladimirPutin #DonaldTrump #RussiaUkraineConflict #Alaska pic.twitter.com/FEK8o9wyEv

— ANI Digital (@ani_digital) August 16, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात अलास्का स्थित एलमेंडोर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे पर हुई। यह बैठक भारतीय समयानुसार शनिवार रात एक बजे शुरू होकर लगभग ढाई घंटे तक चली। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता का मुख्य मुद्दा यूक्रेन युद्ध रहा।

पुतिन ने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का दिया सुक्षाव

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अगली मुलाकात के लिए मास्को का सुझाव दिया। उन्होंने यह बात अंग्रेजी में कही। ट्रम्प ने कहा कि यह फैसला लोगों को पसंद नहीं आएगा और कुछ आलोचना भी होगी, लेकिन उन्होंने पूरी तरह इसे नकारा नहीं। ट्रंप ने कहा कि यह हो सकता है।

सौदा तभी जब सच में सौदा हो- ट्रंप

प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कुछ बड़े मुद्दे ऐसे हैं जिन पर हम अभी तक पूरी तरह सुलझ नहीं पाए हैं, लेकिन हमने कुछ प्रगति जरूर की है। ट्रंप ने कहा कि जब तक समझौता नहीं हो जाता, तब तक कोई समझौता नहीं होता। उन्होंने नाटो नेताओं और अन्य प्रमुख वैश्किक नेताओं को बैठक की प्रगति से अवगत कराने की बात कही।

ये भी पढ़ें: 'Operation Sindoor' के बाद पाकिस्तान की नई चाल... पढ़ें पड़ोसी ने क्यों बनाया आर्मी रॉकेट फोर्स?