नेपाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा... तनाव के बाद भारत-नेपाल सीमा सील, हाई अलर्ट जारी
पड़ोसी देश नेपाल के दक्षिणी हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद भारतीय सीमा पर तनाव बढ़ गया है। नेपाल के पारसा और धनुषा धाम जिलों में हुई हिंस ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 06 Jan 2026 02:38:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Jan 2026 02:38:44 PM (IST)
नेपाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसाHighLights
- मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद नेपाल के दो जिलों में सांप्रदायिक दंगे
- तनाव के चलते बिहार से सटी भारत-नेपाल सीमा बंद, सुरक्षा बढ़ी
- बीरगंज में हिंसक भीड़ पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
डिजिटल डेस्क। पड़ोसी देश नेपाल के दक्षिणी हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद भारतीय सीमा पर तनाव बढ़ गया है। नेपाल के पारसा और धनुषा धाम जिलों में हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा कारणों से भारत और नेपाल को जोड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा को फिलहाल सील कर दिया गया है।
मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद बिगड़े हालात
नेपाल पुलिस के अनुसार, हिंसा की शुरुआत धनुषा जिले के सखुवा मारान इलाके से हुई, जहाँ कुछ शरारती तत्वों ने एक मस्जिद में तोड़फोड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों समुदायों के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया। सोशल मीडिया पर फैल रही नफरत और भड़काऊ बयानों ने आग में घी डालने का काम किया, जिससे मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पुलिस पर पथराव और आंसू गैस के गोले
हिंसक प्रदर्शनों का सबसे ज्यादा असर पारसा के बीरगंज में देखने को मिला, जिसकी सीमा बिहार के रक्सौल से लगती है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया। जब पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, तो भीड़ ने उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। बचाव में पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
सीमा पर सुरक्षा सख्त
बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। भारतीय सुरक्षा बल भी सीमा पर मुस्तैद हैं ताकि नेपाल की अशांति का असर भारतीय क्षेत्रों में न पड़े। प्रशासन लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।