• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hindu in Pakistan: पाकिस्तान में बढ़ रही हिंदुओं की किडनैपिंग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई लाठी

Hindu in Pakistan: 25 दिन पहले हिंदू व्यापारी और उसके बेटे का हुआ था अपहरण, पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ सकी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 07 Sep 2023 08:45:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Sep 2023 08:52:05 PM (IST)
Hindu in Pakistan: पाकिस्तान में बढ़ रही हिंदुओं की किडनैपिंग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई लाठी
पाकिस्तान के सिंध में हिंदुओं का प्रदर्शन।

HighLights

  1. पांच महीने में 100 से ज्यादा लोग हुए किडनैप।
  2. डाकू हिंदू व्यापारियों को बनाते हैं निशाना।
  3. पुलिस की पिटाई से घायल हुए प्रदर्शनकारी।

Hindu in Pakistan: कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदुओं को किडनैप कर उनके परिवार से फिरौती मांगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके खिलाफ हिंदू प्रदर्शन कर रहे हैं। सिंध के काशमोर जिले में 25 दिन पहले एक व्यापारी और उसके बच्चे को किडनैप कर लिया गया, इसके बाद परिवार से फिरौती मांगी गई। इस घटना के बाद बुधवार के दिन हिंदुओं ने यहां प्रदर्शन किया जिस पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस नहीं छुड़ा पाई व्यापारी और उसके बेटे को

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की पुलिस 25 दिन पहले किडनैप हुए व्यापारी और उसके बेटे को किडनैपर्स से अभी तक नहीं छुड़ा पाई है। उधर इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हिंदुओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। पुलिस की बर्बर कार्रवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोगों के सिर से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है।


पांच महीने में 100 से ज्यादा किडनैप

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के पत्रकार बलाच दशती के अनुसार यहां पांच महीनों के अंदर करीब 100 से ज्यादा लोगों का अपहरण हुआ है। इसमें मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं। सिंध के काशमोर जिले में हिंदू कारोबारी रहते हैं, इन पर डाकुओं की निगाह रहती हैं।

naidunia_image

भारत से पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी

पाकिस्तान के मंत्री अनीक अहमद की मानें तो द्विपक्षीय रिश्ते कमजोर होने की वजह से भारत से पाकिस्तान आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घट गई है। दोनों देशों के बीच फिलहाल 1 हजार हिंदू और 7,500 सिख श्रद्धालुओं के पाकिस्तान आने को लेकर समझौता है। मंत्री अहमद का कहना है कि पाकिस्तान लगातार इन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने को लेकर कोशिश कर रहा है।