बच्चों को शादी के लिए AI से मना रहे पेरेंट्स, Viral Video में पछताते नजर आए अविवाहित युवा
चीन में गिरती विवाह दर ने माता-पिता की चिंता बढ़ा दी है। अब वहां के पेरेंट्स अपने बच्चों को शादी और परिवार शुरू करने के लिए राजी करने हेतु आर्टिफिशियल ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 07 Jan 2026 04:43:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Jan 2026 04:43:49 PM (IST)
AI से बच्चों को शादी के लिए मना रहे पेरेंट्सHighLights
- चीन में बच्चों को शादी के लिए मनाने को एआई का सहारा ले रहे पेरेंट्स
- एआई वीडियो में अविवाहित युवाओं को बुढ़ापे में पछताते दिखाया गया
- चीन में प्रति 1,000 लोगों पर विवाह दर घटकर केवल 4.3 रह गई है
डिजिटल डेस्क। चीन में गिरती विवाह दर ने माता-पिता की चिंता बढ़ा दी है। अब वहां के पेरेंट्स अपने बच्चों को शादी और परिवार शुरू करने के लिए राजी करने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा ले रहे हैं। चीन में वर्तमान राष्ट्रीय विवाह दर प्रति 1,000 व्यक्तियों पर महज 4.3 रह गई है, जो एक गंभीर सामाजिक संकट की ओर इशारा करती है।
एआई से बने ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया और लघु वीडियो प्लेटफार्मों पर एआई से बने ऐसे वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें दिखाया जा रहा है कि कैसे युवावस्था में शादी न करने और परिवार न बनाने का फैसला बुढ़ापे में भारी पड़ता है। इन वीडियो में अक्सर अस्पताल जैसे वातावरण में रोती हुई बुजुर्ग महिलाएं दिखाई देती हैं, जो अकेलेपन और अपने अतीत के विकल्पों पर पछतावा करती नजर आती हैं।
यह ट्रेंड अब पूरे देश में चर्चा का विषय
एक वायरल वीडियो क्लिप में, एआई जनित 58 वर्षीय महिला को यह कहते दिखाया गया कि उसने जवानी में शादी नहीं की, जिसके कारण अब उसे बुढ़ापे में अकेले ही अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। एक अन्य क्लिप में महिला अपने माता-पिता की सलाह न मानने पर दुख व्यक्त करती है। उत्तर-पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत से शुरू हुआ यह ट्रेंड अब पूरे देश में चर्चा का विषय है।
वैवाहिक बंधन में बांधने की कोशिश
चीन के माता-पिता इन "भविष्य की कल्पित तस्वीरों" के जरिए अपने बच्चों के मन में अकेलेपन का डर पैदा कर उन्हें वैवाहिक बंधन में बांधने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञ इसे तकनीक के जरिए भावनात्मक दबाव बनाने का एक तरीका मान रहे हैं।