• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

दुबई एयर शो में तेजस क्रैश, एयरपोर्ट के ऊपर उठा धुएं का गुबार, हादसे में पायलट की मौत

Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयर शो में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। उड़ान प्रदर्शन के दौरान भारतीय तेजस लड़ाकू विमान अचानक क्रैश हो गया। दुर्घटना ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 21 Nov 2025 04:50:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Nov 2025 04:50:36 PM (IST)
दुबई एयर शो में तेजस क्रैश, एयरपोर्ट के ऊपर उठा धुएं का गुबार, हादसे में पायलट की मौत
भारतीय तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, Video वायरल।

HighLights

  1. दुबई एयर शो में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ
  2. भारतीय तेजस लड़ाकू विमान अचानक क्रैश हो गया
  3. हादसे के बाद एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का गुबार

डिजिटल डेस्क। दुबई एयर शो में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। उड़ान प्रदर्शन के दौरान भारतीय तेजस लड़ाकू विमान अचानक क्रैश हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का बड़ा गुबार उठता नजर आया, जिससे प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:10 बजे हुआ। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। तेजस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित सिंगल-सीट लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे भारतीय वायुसेना अपनी प्रमुख आधुनिक लड़ाकू परियोजनाओं में गिनती है।


Video: दुबई एयर शो को दौरान तेजस क्रैश। #Tejascrash #Tejas #Dubai pic.twitter.com/gszdjS7gLf

— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 21, 2025

पायलट सुरक्षित हैं या नहीं?

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दुबई मीडिया कार्यालय के हवाले से बताया कि दुबई एयर शो में भारतीय जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत हो गई है। बता दें, दुबई एयर शो दुनिया के सबसे बड़े एविएशन इवेंट्स में से एक है और इस सप्ताह इसमें कई बड़े अरबों डॉलर के विमान सौदे भी हुए हैं।

दो साल में तेजस का दूसरा बड़ा हादसा

यह घटना दो वर्षों में तेजस से जुड़ा दूसरा क्रैश है। इससे पहले मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में तेजस दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस हादसे में पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया था। 2001 में पहली टेस्ट फ्लाइट के बाद यह तेजस का दूसरा बड़ा क्रैश माना जा रहा है।

हल्का, ताकतवर और आधुनिक सुरक्षा से लैस है तेजस

तेजस चौथी-प्लस पीढ़ी (4.5-जनरेशन) का मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है, जिसे एयर डिफेंस, ग्राउंड अटैक और नजदीकी लड़ाई जैसे मिशनों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका हल्का वजन, आधुनिक एवियोनिक्स और तेज maneuvering इसकी बड़ी खूबियां हैं।

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor का बड़ा एलान, अपनी सारी संपत्ति करेंगे दान, सामने आई ये बड़ी वजह

तेजस की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा तकनीकों में शामिल है Martin-Baker zero-zero ejection seat। यह सीट पायलट को शून्य ऊंचाई और शून्य गति पर भी सुरक्षित इजेक्ट होने की सुविधा देती है जैसे टेकऑफ के तुरंत बाद, लैंडिंग के दौरान या लो-लेवल फ्लाइट में। यह सिस्टम कैनोपी को तुरंत अलग करता है, पायलट को तेजी से विस्थापित करता है और पैराशूट तैनात करता है।

जांच जारी

दुबई एयर शो दुनिया के सबसे बड़े एविएशन कार्यक्रमों में गिना जाता है, जहां इस सप्ताह कई अरबों डॉलर के विमान सौदे भी हुए। ऐसे में तेजस क्रैश की यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी कारणों पर कई सवाल खड़े कर रही है। जांच एजेंसियां अब मलबे और उड़ान रिकॉर्ड की मदद से कारणों की पड़ताल में जुटी हैं।