• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इंडिया' का नाम ‘भारत’ करने पर संयुक्त राष्ट्र ने कही यह बात, दिया तुर्किये का उदाहरण

फरहान हक ने इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, “तुर्किये के मामले में हमने वहां की सरकार द्वारा दिए गए औपचारिक अनुरोध का जवाब दिया।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 07 Sep 2023 10:13:13 AM (IST)Updated Date: Thu, 07 Sep 2023 10:13:13 AM (IST)
'इंडिया' का नाम ‘भारत’ करने पर संयुक्त राष्ट्र ने कही यह बात, दिया तुर्किये का उदाहरण
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक

HighLights

  1. संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक का बयान
  2. प्रस्ताव आया तो विचार करेंगे
  3. देश में छिड़ी है India vs Bharat पर बहस

न्यूयॉर्क। देश नाम इंडिया से बदलकर भारत करने की चर्चा के बीच संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया भी आ गई है। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि जब भी कोई देश अपना नाम बदलने की अनुरोध करता है, तो संयुक्त राष्ट्र इस पर विचार करता है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने तुर्की द्वारा अपना नाम बदलकर तुर्किये रखने और संयुक्त राष्ट्र के औपचारिक अनुरोध पर सहमत होने का उदाहरण दिया।

भारत के अनुरोध पर भी विचार करेगा संयुक्त राष्ट्र

फरहान हक ने इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, “तुर्किये के मामले में हमने वहां की सरकार द्वारा दिए गए औपचारिक अनुरोध का जवाब दिया। जाहिर है, अगर भारत से भी हमें इस तरह के अनुरोध मिलता है, तो हम उस पर विचार करते हैं।


India vs Bharat: भारत में तेजी हुई राजनीति

इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की बात सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कही थी। भागवत ने एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि वे अब इंडिया कहना बंद कर दें और इसके स्थान पर भारत का उपयोग करें। यही देश का सही नाम है।

इसके बाद जी-20 में आ रहे मेहमानों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से भेजे गए निमंत्रण में 'भारत का राष्ट्रपति' कहा गया। वहीं इंडोनेशिया जाने से पहले सरकार ने भी नरेंद्र मोदी को “भारत का प्रधानमंत्री” कहा।

दूसरा पक्ष कह रहा है कि विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. से डर कर सरकार देश का नाम भारत करने जा रही है। हालांकि सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विपक्ष को आशंका है कि 18 सितंबर से 23 सितंबर तक बुलाए गए संसद के विशेष सत्र में सरकार इस पर बिल ला सकती है।