• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pahalgam Terror Attack: ‘उम्मीद है भारत पहलगाम हमले का सही तरह से जवाब देगा, पाकिस्तान भी जांच में करे सहयोग’... अमेरिकी उपराष्ट्रपति का बयान

US on Pahalgam Attack: पाकिस्तान को लगातार आशंका सता रही है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पलटवार करेगा। पाकिस्तान में डर का माहौल है और वहां की सरकार ने अमेरिका से भी मदद मांगी थी। अमेरिका ने तब भी साफ किया था कि वह आतंकवाद को पालने-पोसने वाले देश के साथ खड़ा नहीं रहेगा।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 02 May 2025 07:52:11 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 May 2025 02:42:13 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Pahalgam Terror Attack: ‘उम्मीद है भारत पहलगाम हमले का सही तरह से जवाब देगा, पाकिस्तान भी जांच में करे सहयोग’... अमेरिकी उपराष्ट्रपति का बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम आतंकी हमला
  2. 2 विदेशी नागरिकों सहित 26 लोग मारे गए थे
  3. सेना अब भी कर रही आतंकियों की तलाश

एजेंसी, वॉशिंगटन (Pahalgam Terror Attack)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले की जांच में भारत का सहयोग करना चाहिए। वेंस ने यह भी कहा कि भारत को हमले का जवाब देने का अधिकार है। भारत को जवाब देना भी चाहिए, लेकिन यह जवाब ऐसा हो, जिससे क्षेत्र में युद्ध की स्थिति न बने।

वेंस ने फॉक्स न्यूज के साथ एक पॉडकास्ट साक्षात्कार में ये बाते कहीं। बता दें, 22 अप्रैल को जब पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था, उस दिन वेंस अपने परिवार के साथ भारत दौरे पर थे।

अमेरिका को लगता है कि भारत हमले का जवाब देगा: वेंस

वेंस ने कहा, हमें उम्मीद है कि भारत इस आतंकवादी हमले का इस तरह से जवाब देगा, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष न हो। हम उम्मीद करते कि पाकिस्तान, यदि वो इस हमले का जिम्मेदार है तो, भारत के साथ सहयोग करेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कभी-कभी उनके (पाकिस्तान के) क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाया जाए और उनसे निपटा जाए।


पीएम मोदी को ट्रंप सरकार का पूरा समर्थन: प्रवक्ता

इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रंप प्रशासन (Trump Adminstration) से पूरा समर्थन हासिल है। उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, भारत और पाकिस्तान की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बोलते हुए ब्रूस ने कहा कि अमेरिका स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। विदेश विभाग की प्रवक्ता ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ हुई बातचीत का भी हवाला दिया।

naidunia_image

प्रवक्ता टैमी ब्रूस के मुताबिक, हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। कल अमेरिका के विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की थी। जैसा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री मोदी को हमारा पूरा समर्थन है।

उन्होंने आगे कहा, अमेरिकी विदेश सचिव ने दोनों देशों को एक जिम्मेदार समाधान की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया, जो दक्षिण एशिया में शांति और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखे। हम कई स्तरों पर दोनों देशों की सरकारों के संपर्क में हैं।

US VP JD Vance: "Our hope here is that India responds to this Terrorist attack in a way that doesn't lead to a broader Regional conflict.

And hope Pakistan must cooperate with India so that the terrorists in thr territory are hunted down"

Deal Brokered ?? pic.twitter.com/8lofgYjatB

— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) May 2, 2025

naidunia_image

अमेरिका के ताजा बयान से पाकिस्तान की चिंता बढ़ी

  • अमेरिकी विदेश विभाग का ताजा बयान पाकिस्तान की टेंशन बढ़ाने वाला है। पाकिस्तान के नेता ऊपरी तौर पर भले ही भारत को परमाणु बम की धमकी दे रहे हों, लेकिन सच्चाई यह है कि पाकिस्तान, भारत से युद्ध करने की स्थिति में नहीं है।

  • पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब है। अफगानिस्तान बॉर्डर पर उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और घर के अंदर बलूचिस्तान में उठे रहे विद्रोह ने नाक में दम कर रखा है।
  • वहीं, भारत ने सिंधु नदी का पानी रोकने सहित कई पाबंदियां लगाई हैं। सिंधु का पानी रोके जाने से पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा। यही कारण है कि वहां के नेता युद्ध की धमकी दे रहे हैं।
  • भारत में सरकार की योजना चाहे जो हो, लेकिन पाकिस्तान ने अभी अपनी सेना को अलर्ट कर दिया है। बड़े स्तर पर सेना को असला पहुंचाया जा रहा है। सैनिकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है। इससे भी पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है।
  • naidunia_image

    (अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस)

    यहां भी क्लिक करें - 'आप सेना का मनोबल गिराना चाहते हैं'... SC ने पहलगाम हमले की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका खारिज की

    यहां भी क्लिक करें - Pak मीडिया का दावा- राफेल ने कश्मीर के हवाई क्षेत्र में भरी उड़ान, पाकिस्तानी वायुसेना भी अलर्ट पर

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।