• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत की सख्ती से डरा कनाडा, पीएम जस्टिन ट्रूडो बोले- हम उकसाना या तनाव बढ़ाना नहीं चाहते थे

विदेश मंत्रालय ने कनाडा के राजनयिक ओलिविएर सिल्वेस्टर को निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 19 Sep 2023 09:55:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 Sep 2023 10:59:18 PM (IST)
भारत की सख्ती से डरा कनाडा, पीएम जस्टिन ट्रूडो बोले- हम उकसाना या तनाव बढ़ाना नहीं चाहते थे
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो।

HighLights

  1. कनाडा के पीएम ट्रूडो ने ने भारत पर लगाए थे गंभीर आरोप।
  2. पीएम ट्रूडो के आरोपों को भारत ने किया खारिज।
  3. कनाडा के राजनयिक को किया गया निष्कासित।

टोरंटो। कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर लगाए गए आरोप पर अब पीएम जस्टिन ट्रूडो के सुर बदल गए हैं। भारत द्वारा कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर 5 दिन में वापस लौट जाने का आदेश दिया गया था। इसके बाद कनाडा के पीएम ट्रूडो ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद भारत को उकसाने या दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ाने का नहीं था। वो चाहते थे कि निज्जर की हत्या में भारत सहयोग करे।

खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या पर यह बोले थे ट्रूडो

खालितास्तानी आतंक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि सुरक्षा एजेंसी इसकी जांच कर रही है कि क्या इस हत्या में भारतीय एजेंटों का संबंध है। इसके बाद उन्होंने कनाडा में भारतीय राजनयिक निष्कासित करने का आदेश दे दिया था।


विदेश मंत्रालय ने कनाडा के उच्चायुक्त को बुलाया

naidunia_image

पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा दिए गए बयान के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैकाये को तलब किया था। इसके बाद उन्हें यह बोला गया कि भारत के आंतरिक मामले में दखल देने के को लेकर कनाडा के राजनयिक ओलिविएर सिल्वेस्टर को निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है।

भारत ने पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोप को किया खारिज

भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लगाए गए आरोप पर सख्ती से जवाब देते हुए कहा कि यह सभी आरोप निराधार हैं। इस तरह के आरोप भारत के खिलाफ गतिविधियों में शामिल खालिस्तानी आतंकियों और उनके समर्थकों से ध्यान भटकाने के लिए लगाए जा रहे हैं। कनाडा की सरकार ने आतंकियों को शरण दी है। इसके साथ ही कनाडा के नेता खुलेआम इनका समर्थन कर रहे हैं जो भारत के लिए चिंताजनक है।