
T20 World Cup 2022: तेज गेंदबाज दीपक चाहर टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है। चाहर को स्टैंड बाय में शामिल किया गया था। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के आखिरी मुकाबले में चोटिल हो गए थे। फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार दीपक चाहर विश्व कप में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह शार्दूल ठाकुर को लिया गया है।
शमी-सिराज जाएंगे ऑस्ट्रेलिया
रिपोर्ट के अनुसार सिलेक्टर्स मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाले हैं। हालांकि इस संबंध में बीसीसीआई का कोई बयान सामने नहीं आया है।
तेज गेंदबाजों की बढ़ती चोट
विश्व कप से पहले तेज गेंदबाजों का चोटिल होने टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण बाहर हैं। वहीं मोहम्मद शमी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण खेल नहीं रहे हैं। उनकी वापसी की चर्चा है। उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है।
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
यह भी पढ़ें-
T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में विराट कोहली तोड़ सकते हैं 3 रिकॉर्ड
T20 World Cup 2022: सात सीजन, छह चैंपियन, क्या इस बार कोई नया विजेता सामने आएगा
T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के इन 6 रिकॉर्ड्स को तोड़ना मुश्किल, नाकाम रहे ज्यादातर खिलाड़ी