• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट विश्व कप समाचार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में विराट कोहली तोड़ सकते हैं 3 रिकॉर्ड

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 16 अक्टूबर से शुरू होगा। टूर्नामेंट का दूसरा हफ्ता सबसे अहम होगा। 23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 11 Oct 2022 10:35:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Oct 2022 10:35:00 PM (IST)
T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में विराट कोहली तोड़ सकते हैं 3 रिकॉर्ड
T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 16 अक्टूबर से शुरू होगा। टूर्नामेंट का दूसरा हफ्ता सबसे अहम होगा। 23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले में सबकी नजर विराट कोहली पर रहेगी। विराट इस वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

T20 World Cup 2022: विराट कोहली से टी20 विश्व कप 2022 में काफी उम्मीद है। पिछले दो सालों में उनकी खराब फॉर्म चिंता की बात थीं। हालांकि एशिया कप 2022 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से विराट ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। पूर्व कप्तान ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है। ऑस्ट्रेलिया में आगामी मेगा इवेंट वर्ल्ड कप में ऐसा करने के लिए उनके पास कई मौके होंगे।

टीम इंडिया का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इस मैच में विराट कोहली और शाहीन अफदीरी की गेंदबाजी पर सबकी नजर रहेगी। इसके अलावा कोहली टी20 विश्व कप में कई रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे। आइए 3 रिकॉर्ड्स देखें जो विराट कोहली वर्ल्ड कप में तोड़ सकते हैं।


1. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली 109 मैचों में 3712 रन के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने में दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 142 मैचों में 3737 रन के साथ पहले रैंक पर हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच सिर्फ 25 रनों का अंतर है। कोहली के पास आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टॉप पर पहुंचने का मौका होगा। विराट के बाद मार्टिन गप्टिल 121 मैचों में 3497 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

2. टी20 में सर्वाधिक चौके

आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग 344 के साथ टी20 प्रारूप में सबसे अधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर 337 चौकों के साथ रोहित शर्मा है। विराट कोहली 331 तीसरे स्थान पर हैं।

3. ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाज द्वारा टी20 में उच्चतम औसत

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 11 T20I मैच खेले हैं। जिसमें 64.42 की औसत से 451 रन बनाए हैं। कोहली की तुलना में इफ्तिखार अहमद, असेला गुणरत्ने और जेपी डुमिनी का ऑस्ट्रेलियाई मैदानों में बेहतर औसत है। गुणरत्ने, डुमिनी और इफ्तिखार आगामी टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं है। ऐसे में विराट कोहली सुर्खियों में रहेंगे। उनके पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।

यह भी पढ़ें-

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के इन 6 रिकॉर्ड्स को तोड़ना मुश्किल, नाकाम रहे ज्यादातर खिलाड़ी

T20 World Cup 2022: सात सीजन, छह चैंपियन, क्या इस बार कोई नया विजेता सामने आएगा

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप 10 में दो भारतीय