• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा 'कबरा', वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में भय का पर्याय बना कबरा हाथी अब अकेला नहीं है।

By Vinod ShriwashEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 11:07:14 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 11:09:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अंबिकापुर में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा 'कबरा', वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
17 हाथियों के झुंड में छिपा कबरा हाथी, नईदुनिया

HighLights

  1. 17 हाथियों के झुंड में छिपा कबरा हाथी
  2. दूसरे हाथी को हराकर दल में बनाई जगह
  3. वन विभाग का रामगढ़ में फंसा अभियान

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में भय का पर्याय बना कबरा हाथी अब अकेला नहीं है। पिछले छह महीने तक अकेले घूम-घूम कर 19 लोगों को कुचलने वाला यह आक्रामक हाथी वन विभाग के पकड़ो अभियान के शुरू होते ही चालाक हो गया है।

वह 17 हाथियों के दल में शामिल हो गया है और वहीं से पूरे ऑपरेशन को चुनौती दे रहा है। पिछले तीन दिनों से 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी, वन्य जीव विशेषज्ञ, दो प्रशिक्षित कुमकी हाथी और पुलिस बल उसे ट्रेंक्युलाइज कर कॉलर आइडी लगाने के लिए जंगल खंगाल रहे हैं, लेकिन कबरा हर बार चकमा दे रहा है।


फिलहाल वन विभाग ड्रोन, थर्मल इमेज और पैदल ट्रैकर की दो टीमों से निगरानी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अनुकूल परिस्थिति मिलते ही उसे ट्रेंक्युलाइज कर कॉलर आइडी लगाई जाएगी और फिर सुरक्षित रेस्क्यू किया जाएगा। हाथियों के दल के रामगढ़ पहाड़ी के पार्वती गुफा में चले जाने के कारण प्रशिक्षित कुमकी हाथियों को पुनः ट्रक में सवार कर सायर गांव से रामगढ़ लाकर अभियान में लगाया गया है।

दंगल जीतकर बना झुंड का हिस्सा

हाथियों के झुंड में किसी बाहरी हाथी को यूं ही प्रवेश नहीं मिलता। कबरा को भी दल में शामिल होने के लिए दल के दूसरे नर हाथी से सीधा संघर्ष करना पड़ा।थर्मल ड्रोन की फुटेज में यह साफ दिखा कि कबरा ने दल के नर हाथी को परास्त किया।अपनी ताकत दिखाने के बाद ही उसे झुंड ने स्वीकार किया।

अब वही झुंड उसकी ढाल बन गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि एकल नर हाथी जब मस्त की स्थिति में या अधिक आक्रामक होता है तो वह झुंड पर वर्चस्व की कोशिश करता है। कबरा के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

कुमकी को देखते ही भाग रहा भीतर

रविवार को भी मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी डा प्रणय मिश्रा, सरगुजा और सूरजपुर के डीएफओ, वन्य जीव विशेषज्ञ डा पीके चंदन, डा जय किशोर जड़िया की टीम ने दो कुमकी हाथी तीरथ राम और दुर्योधन के साथ आपरेशन चलाया।दो बार कुमकी हाथियों को उसकी लोकेशन ट्रैक करने जंगल में भेजा गया।

एक बार कबरा नजर भी आया, लेकिन कुमकी को देखते ही वह और घने जंगल में घुस गया। शायद उसे आभास हो गया है कि उसे पकड़ने की तैयारी चल रही है। इसीलिए वह झुंड के बच्चों और हथिनियों के बीच ही छिपा रह रहा है।

20 किमी चलकर रामगढ़ की पहाड़ी पर पहुंचा दल

पिछले तीन दिनों से उदयपुर के सायर जंगल में जमे 18 हाथियों का दल शनिवार रात अचानक 20 किमी पैदल चलकर रामगढ़ पहाड़ी पर पार्वती गुफा के पास पहुंच गया। हाथियों का दल रात में कुसुवामुड़ा जंगल से निकलकर सुखरीभंडार, आमाडुग्गू, बेलढाब होते हुए सुबह बोंगरू पहुंचा और फिर लौटकर बड़ा तुर्रा के नीचे जंगल में डेरा डाल दिया।

यह भी पढ़ें- छोटे ठेकेदार से 1200 करोड़ का मैनेजर बना विकास, शराब कारोबार के पार्ट A, B और C की रखता था वसूली

अकेले विचरण के दौरान कबरा एक रात में 30 से 40 किमी तक चलता था, लेकिन झुंड में शामिल होने के बाद उसका मूवमेंट घटकर गया है। रविवार दोपहर एक बार दल दो समूहों में बंटा भी, तब टीम ने उसे अलग करने की कोशिश की, लेकिन रामगढ़ पहाड़ी की दुर्गम भौगोलिक स्थिति और घना जंगल बाधा बन गया। 18 हाथियों में कबरा की पहचान करना ही सबसे बड़ी चुनौती है।

स्कूलों में घोषित करना पड़ रहा अवकाश, गांवों में भय

हाथियों के दल के कारण रामगढ़ से लगे गांवों में दहशत है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के पास न जाएं, उन्हें घेरें नहीं और फोटो-वीडियो के चक्कर में जान जोखिम में न डालें।

सुरक्षा के कारण जिस क्षेत्र में हाथी विचरण कर रहे हैं, वहां के स्कूलों में लगातार अवकाश घोषित करना पड़ रहा है। सोमवार को भी अभियान जारी रहेगा, इसलिए रामगढ़ क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी की संभावना है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 18 नवंबर को आक्रोश रैली, पटवारियों के समर्थन में उतरा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन

50 मीटर की दूरी से लोगों ने देखा हाथियों का दल

हाथियों की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की पैदल ट्रैकर टीमों के साथ स्थानीय ग्रामीण और कुछ स्थानीय लोग भी जंगल पहुंचे। इस दौरान लोग करीब 50 मीटर की दूरी तक पहुंचकर हाथियों को देख सके।हालांकि पहाड़ी का उबड़-खाबड़ भूभाग और समतल रास्तों का अभाव रेस्क्यू अभियान में बड़ी बाधा बना रहा। हाथियों के दल के सामने समतल रास्तों की ओर बढ़ने के अलावा अन्य विकल्प सीमित नजर आए।

स्काई शॉट पटाखों से भी नहीं पड़ा असर

देर शाम वन विभाग की टीम ने अंतिम प्रयास करते हुए स्काई शॉट पटाखों का सहारा लिया, ताकि 18 हाथियों के दल को प्रभावित कर कबरा हाथी को अलग किया जा सके। लेकिन इस प्रयास का भी कोई खास असर नहीं हुआ और पूरा दल पार्वती गुफा के घने जंगल में प्रवेश कर गया।आखिरकार तीसरे दिन भी रेस्क्यू टीम को खाली हाथ अपने कैंप लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में काली साड़ी पहनकर आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, थाली और चम्मच बजाकर उठाएंगी मांग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।