• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कवर्धा

चीत्कार से गूंजा कबीरधाम का ग्राम बनरांका, पिता समेत बेटे और बेटी की उठीं अर्थियां

पोस्टमार्टम के बाद जब भूपेन्द्र और उनके दोनों मासूम बच्चों के शव ग्राम बनरांका पहुंचे, तो पूरा गांव चीखों, चीत्कार और रुदन से गूंज उठा।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 10:39:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 10:39:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
चीत्कार से गूंजा कबीरधाम का ग्राम बनरांका, पिता समेत बेटे और बेटी की उठीं अर्थियां
हादसे में पिता और बेटे-बेटी की मौत, नईदुनिया

HighLights

  1. ग्राम बनिया के पास हुआ था हादसा
  2. हादसे में पिता और बेटे-बेटी की मौत
  3. ग्राम में पसरा मातम, हर ओर चीत्कार

नईदुनिया न्यूज, थानखम्हरिया। कबीरधाम जिले के रणवीरपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनिया के पास बुधवार की शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने थानखम्हरिया तहसील के समीपस्थ ग्राम बनरांका के कश्यप परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।

भाईदूज के पावन पर्व पर अपनी बहन के घर डोंगरिया गए भूपेन्द्र कश्यप (39), उनकी 12 वर्षीय पुत्री वीरा और सात वर्षीय पुत्र पंकज की एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में नवघटा निवासी भावेश सिन्हा की भी जान चली गई, जिससे कबीरधाम और थानखम्हरिया क्षेत्र में शोक गई।


एक साथ उठीं तीन अर्थियां, चीत्कार से गूंजा पूरा गांव

पोस्टमार्टम के बाद जब भूपेन्द्र और उनके दोनों मासूम बच्चों के शव ग्राम बनरांका पहुंचे, तो पूरा गांव चीखों, चीत्कार और रुदन से गूंज उठा। मृतक की पत्नी खेमा कश्यप और बुजुर्ग मां अपने सुहाग और जिगर के टुकड़ों का शव देखकर बार-बार बेसुध हो रही थीं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का मुख्य आरोपी दुबई से गिरफ्तार, 3200 करोड़ की हेराफेरी की खुलेंगी परतें

आसपास की महिलाओं ने उन्हें संभालने का असफल प्रयास किया, लेकिन हर आंख नम थी और कलेजा चीर देने वाला यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। खेती-किसानी कर बेहद सरल जीवन जीने वाले मिलनसार भूपेन्द्र और उनके बच्चों की अंतिम यात्रा दोपहर दो बजे गमगीन माहौल में निकाली गई।

आगे पिता की अर्थी और पीछे दोनों मासूम बच्चों की अर्थियों को देख पत्थर दिल भी पिघल गए। गांव के मुक्तिधाम में एक ही चिता के पास तीनों का अंतिम संस्कार किया गया, जिसे पूरे गांव ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

साथियों ने नम आंखों से दी वीरा और पंकज को श्रद्धांजलि

शासकीय मिडिल स्कूल में कक्षा सातवीं की मेधावी छात्रा वीरा, जो पढ़ाई में बेहद शांत स्वभाव की थी और बड़ी होकर शिक्षिका बनना चाहती थी, तथा प्राथमिक शाला की कक्षा 1ली में पढ़ने वाला उसका प्यारा भाई पंकज अब इस दुनिया में नहीं हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। स्कूल की प्रार्थना सभा में दोनों भाई-बहन की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर दो मिनट का मौन रखा गया और शिक्षकों व सहपाठियों ने उन्हें नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिससे पूरा शाला परिसर गमगीन हो गया।

यह भी पढ़ें- रायपुर में स्पोट्स टीचर ने की खुदकुशी, प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हुई तो लगाई फांसी

हादसे के बाद से पूरे बनरांका गांव में गहरा सन्नाटा पसरा रहा और शोकस्वरूप सभी दुकानें बंद रहीं। स्थानीय सरपंच चितरेन साहू ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित शोकाकुल परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए और बनिया-रणवीरपुर मार्ग पर बेलगाम दौड़ने वाले तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त रोक लगाई जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसा असहनीय दर्द न झेलना पड़े।

पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने बंधाया ढांढस

इस सड़क हादसे की खबर मिलते ही पूर्व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ग्राम बनरांका पहुंचे और शोकाकुल कश्यप परिवार के घर जाकर उनसे मुलाकात की तथा गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस अपार दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हरसंभव खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उन्होंने इस दर्दनाक हादसे के बाद भी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने को लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए तथा इसे सरकार की अकर्मण्यता करार दिया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, बिना डिजिटल क्रॉप सर्वे के मिलेगी आदान राशि, सरकार का एलान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।