• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Brain Detox: अपने मानसिक स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

मस्तिष्क को डिटॉक्स करने से तनाव, नेगेटिविटी और मानसिक थकावट को दूर किया जाता है। इसके साथ ही मानसिक शांति, फोकस और आपकी क्रिएटिविटी बढ़ती है। ये कुछ सरल उपाय अपनाकर आप मेंटल हेल्थ को फ्रेश करके अपनी लाइफ को बेहतर बना सकते हैं।

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 08 Apr 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 08 Apr 2025 07:09:46 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Brain Detox: अपने मानसिक स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
मस्तिष्क डिटॉक्स करने से मस्तिष्क को आराम तो मिलता ही है। साथ ही इसकी एनर्जी भी बढ़ती है।

HighLights

  1. इसके लिए मेडिटेशन, योग, डिजिटल डिटॉक्स, प्रकृति में समय बिताएं।
  2. संतुलित आहार, भरपूर नींद, जर्नलिंग करके निगेटिविटी को दूर करें।
  3. पार्क या बगीचे में घूमने जाएं और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मस्तिष्क को डिटॉक्स करना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि स्ट्रेस, एंजाइटी, आस पास की नेगेटिविटी और डिजिटल ओवरलोड हमारे मस्तिष्क को थका देते हैं। इससे चिड़चिड़ापन और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होने लगती है।

ऐसे में मस्तिष्क डिटॉक्स करने से मस्तिष्क को आराम तो मिलता ही है। साथ ही इसकी एनर्जी भी बढ़ती है और फोकस करने और याददाश्त में सुधार होता है। यह मानसिक शांति प्रदान करता है, जीवन में संतुलन लाता है औऱ क्रिएट्विटी को बढ़ावा देता है।


स्वस्थ मस्तिष्क से ही जीवन अधिक खुशहाल बनता है। ऐसे में अपने मानसिक स्वास्थ्य को तरोताजा बनाए रखने के लिए इसे डिटॉक्स करना जरूरी है। इसे कुछ गतिविधियों के द्वारा किया जा सकता है।आइए जानते हैं इनके बारे में…

naidunia_image

मेडिटेशन और प्राणायाम

मेडिटेशन और गहरी सांस लेने के व्यायाम से मस्तिष्क शांत होता है। रोजाना 10-15 मिनट ध्यान जरूर करें। यह स्ट्रेस को कम करके मेंटल एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। मेडिटेशन सुबह के समय करना ज्यादा इफेक्टिव रहता है।

फिजिकल एक्टिविटी

फिजिकल एक्टिविटी जैसे कि कुछ एक्सरसाइज में जॉगिंग रनिंग स्विमिंग या डांसिंग, मस्तिष्क में एंडोर्फिन को बढ़ाते हैं, जो मूड को सुधारते हैं और चिंता को कम करते हैं।

डिजिटल डिटॉक्स

फोन और गैजेट्स से दूरी बनाएं। दिन में कम से कम एक घंटा डिजिटल स्क्रीन से दूर रहें। इससे मानसिक थकावट कम होती है।

प्रकृति से जुड़ाव

डेली हरे-भरे पेड़ों के बीच कुछ समय जरूर बिताएं। घर के बगीचे या पार्क में टहलने के लिए जाएं। यह तनाव को दूर करता है और मानसिक शांति लाता है।

रचनात्मक गतिविधियां

पेंटिंग, लेखन या संगीत जैसी रचनात्मक गतिविधियां तनाव को कम करती हैं और मस्तिष्क को नई ऊर्जा देती हैं। इसलिए जिसमें आपकी रुचि हो, उसे जरूर करें।

संतुलित आहार

डार्क चॉकलेट, नट्स और फल जैसे कुछ फूड्स मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होते हैं और फोकस बढ़ाते हैं। इसलिए इन्हें भी सीमित मात्रा में जरूर खाएं।

यह भी पढ़ें- Summer Dehydration Issues: गर्मी में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, बच्चों का रखें विशेष ध्यान

पर्याप्त नींद

नींद का मानसिक स्वास्थ्य से सीधा संबंध है। इसलिए डेली 7-8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें। ये मस्तिष्क को डिटॉक्स करती है और ध्यान क्षमता बढ़ाती है।

जर्नलिंग

नियमित अपने विचार और भावनाएं लिखें। यह मस्तिष्क को हल्का करता है और नेगेटिविटी को कम करता है।

यह भी पढ़ें- 40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए ये हैं बेस्ट प्रोटीन के सोर्स, जरूर करें खाने में शामिल

पॉजिटिव रिलेशन

खुशमिजाज और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक थकावट दूर होती है। इसलिए कुछ पल ऐसे पॉजिटिव लोगों के साथ जरूर बिताएं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।