• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए ये हैं बेस्ट प्रोटीन के सोर्स, जरूर करें खाने में शामिल

40 वर्ष के बाद महिलाओं के शरीर में हड्डियों और मसल्स की कमजोरी सहित और हड्डियों की डेंसिटी में कमी आने लगती है। इसलिए प्रोटीन की जरूरत पर ध्यान देना ज...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sat, 05 Apr 2025 11:00:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 05 Apr 2025 11:00:00 AM (IST)
40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए ये हैं बेस्ट प्रोटीन के सोर्स, जरूर करें खाने में शामिल
शरीर की कैपिसिटी को बनाए रखता है प्रोटीन।

HighLights

  1. मांसपेशियों को बनाए रखने और हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है प्रोटीन।
  2. प्रोटीन के लिए दाल, अंडे, ग्रीक योगर्ट, क्विनोआ, चिकन, नट्स और सीड्स खाएं।
  3. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में भी मदद करता है प्रोटीन।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव दिखाई पड़ने लगते हैं। इनमें मांसपेशियों और हड्डियों की डेंसिटी में कमी एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है। यही वजह है कि इस उम्र में उनके शरीर के लिए प्रोटीन की आवश्यकता बढ़ जाती है।

दरअसल, यह मांसपेशियों को बनाए रखने, हड्डियों को मजबूत करने और स्किन हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा न केवल शरीर की कैपिसिटी को बनाए रखती है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है।


यहां 40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए प्रोटीन के कुछ सबसे समृद्ध स्रोत दिए गए हैं, जो उनके आहार में शामिल किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

naidunia_image

दालें

दालें प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं और इनमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है। एक कप पकी हुई दाल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है। दालें हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने, पाचन में सुधार करने और मसल्स को बनाए रखने में मदद करती हैं।

टोफू

टोफू एक शानदार सोया बेस्ड प्रोटीन स्रोत है, विशेष रूप से वेजिटेरियन महिलाओं के लिए। 100 ग्राम टोफू में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है। टोफू मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद करता है और इसमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है।

नट्स और बीज

बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं। ये न केवल प्रोटीन प्रदान करते हैं, बल्कि ओमेगा-थ्री फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। ये ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देते हैं।

क्विनोआ

क्विनोआ में सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। एक कप पके हुए क्विनोआ में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है। यह हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है।

ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट प्रोटीन से भरपूर होता है। खासकर जब यह बिना चीनी के हो। आधे कप ग्रीक योगर्ट में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है। यह पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने हड्डियों को मजबूत बनाने और स्किन को नमी देने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- मैग्नीशियम की कमी पूरी करती है ये सब्जियां, जानें किससे मिलता है कितना मैग्नीशियम

naidunia_image

अंडे

अंडे प्रोटीन के हाई क्वालिटी वाले स्रोत माने जाते हैं। एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे में बायोअवलेबल प्रोटीन होता है, जिसका मतलब है कि शरीर इसे आसानी से उपयोग कर सकता है। ये मसल्स को मजबूत बनाने और स्किन हेल्थ में सुधार करने में सहायक है।

चिकन

चिकन में भी हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। 100 ग्राम चिकन में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन होता है। चिकन में कम फैट होता है और यह शरीर के लिए आसानी से पचने वाला प्रोटीन प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखेंगे ये ड्राय फ्रूट्स, डायबिटिक पेशेंट्स के लिए हैं फायदेमंद

मछली

सैल्मन, टूना जैसी फैटी मछलियां प्रोटीन के अच्छे स्रोत होती हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होते हैं। ये हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी होती हैं और स्किन को पोषण प्रदान करती हैं।