
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा यात्री यार्ड के पुनर्विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण छत्तीसगढ़ से बिहार, झारखंड और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। इस मेगा ब्लॉक के चलते नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के मध्य तक छत्तीसगढ़ से चलने वाली और राज्य से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस को रद करने के साथ ही दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को आंशिक रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है।
रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन 13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस 28 नवंबर तथा चार से 15 दिसंबर तक दुर्ग नहीं आएगी। यह ट्रेन इन तिथियों में ओडिशा के राउरकेला स्टेशन तक ही जाएगी। इसी तरह वापसी में 13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस 29 नवंबर तथा पांच से 16 दिसंबर तक दुर्ग स्टेशन के बजाय राउरकेला से ही आरा के लिए रवाना होगी। यानी इन तिथियों के दौरान दुर्ग से राउरकेला के बीच इस ट्रेन की सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।
यह भी पढ़ें- Ayodhya Special Train: छत्तीसगढ़ से अयोध्या का सफर होगा सीधा, बिलासपुर से 30 नवंबर को चलेगी ट्रेन
मेगा ब्लॉक के कारण 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 11 दिसंबर को और वापसी में 22844 बक्सर-बक्सर एक्सप्रेस (22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस) 12 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से पूरी तरह रद रहेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से होकर बिहार व दक्षिण भारत को जोड़ने वाली अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
इनमें 17007 चार्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 28 नवंबर तथा पांच, आठ व 12 दिसंबर को और 17008 दरभंगा-चार्लापल्ली एक्सप्रेस एक, आठ, 11 व 15 दिसंबर को नहीं चलेगी। वहीं, 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर और 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर जोन की 4 ट्रेनें दिसंबर में रहेंगी रद, सासन स्टेशन में तीसरी-चौथी लाइन कार्य से यात्रियों की बढ़ी चिंता
इस कार्य का असर झारखंड और दक्षिण भारत के बीच चलने वाली अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा है। 12376 जसीडीह-तांबरम एक्सप्रेस दो दिसंबर को तथा 12375 तांबरम-जसीडीह एक्सप्रेस 28 नवंबर व पांच दिसंबर को रद रहेगी। इसके अतिरिक्त 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस सात व 14 दिसंबर को, 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 व 17 दिसंबर को, 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को और 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
यह भी पढ़ें- CG Train Cancelled: शादियों के सीजन में 26 नवंबर से 23 दिन तक 65 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
उधर, 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस 30 नवंबर, छह दिसंबर और आठ से 15 दिसंबर तक हटिया में ही समाप्त होगी और वापसी में 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस एक, सात और नौ से 16 दिसंबर तक संबलपुर के बजाय हटिया से ही रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
यह भी पढ़ें- शादी के सीजन में कोरबा के रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत: 6 से 18 दिसंबर तक रद रहेंगी 12 ट्रेनें