• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्नादाव का असर छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका जतायी गई है। ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 28 Aug 2025 07:57:19 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 Aug 2025 09:19:53 AM (IST)
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

HighLights

  1. प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज बारिश का दौर
  2. बारिश का मुख्य क्षेत्र मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़
  3. पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग में भारी बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र के असर से प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर तेज रहने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के दक्षिण और मध्य हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

आज प्रदेश में होगी झमाझम

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी से अति भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। भारी बारिश का मुख्य क्षेत्र मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की आशंका है।


पिछले 24 घंटे में बस्तर तरबतर

पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग के कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। सुकमा में कुछ स्थानों पर सीमांत भारी बारिश हुई। वहीं दुर्ग संभाग में भी एक-दो जगहों पर तेज बारिश हुई। सुकमा में 210, बास्तानार में 200, लोहांडीगुड़ा में 190, दरभा में 170, गीदम में 160, कोंटा में 160, नानगुर में 150, बड़े बचेली में 150, गादीरास में 150, कटेकल्याण में 150, तोकापाल में 130, छोटेडोंगर में120, दंतेवाड़ा में 110, पाटन में 100, कुआकोंडा में 100 मिमी बारिश हुई।

तापमान का हाल

प्रदेश में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रहा। रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। 28 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, एक-दो जगहों पर भारी से अति भारी बारिश।

29 अगस्त को दक्षिण छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश, उत्तर और मध्य क्षेत्रों में बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है। गुरुवार को रायपुर शहर में एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या को दिया अंजाम

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र

ओडिशा तट से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के साथ 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। वहीं, मानसून द्रोणिका बीकानेर, बनस्थली, दमोह, पेण्ड्रारोड से होते हुए इस निम्न दाब केंद्र तक और आगे दक्षिण-पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।