• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्योहारों में यात्रियों की बल्ले-बल्ले: रायपुर से भोपाल के लिए डेली फ्लाइट, जयपुर-राजकोट रूट पर भी बढ़ी मांग

Raipur to Bhopal Daily Flights: रायपुर से भोपाल के लिए 20 सितंबर से इंडिगो (Indigo) रोजाना उड़ान सेवा शुरू करेगी। अभी तक यह फ्लाइट सप्ताह में केवल तीन...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 02 Sep 2025 12:57:22 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Sep 2025 12:59:31 PM (IST)
त्योहारों में यात्रियों की बल्ले-बल्ले: रायपुर से भोपाल के लिए डेली फ्लाइट, जयपुर-राजकोट रूट पर भी बढ़ी मांग
रायपुर एयर कनेक्टिविटी होगी मजबूत

HighLights

  1. रायपुर-भोपाल फ्लाइट अब होगी रोजाना
  2. इंडिगो ने लिया बड़ा फैसला, यात्रि खुश
  3. त्योहारी सीजन में बढ़ी हवाई यात्री संख्या

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: त्योहारी सीजन में हवाई यात्रियों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट से नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। अब रायपुर से भोपाल के लिए 20 सितंबर से रोजाना फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी। अभी तक यह फ्लाइट सप्ताह में केवल तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) चल रही थी। यात्रियों की बढ़ती मांग के चलते इंडिगो ने इसे डेली फ्लाइट के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया है।

रायपुर से जयपुर, राजकोट, पटना की मांग तेज

इसी तरह रायपुर से जयपुर, राजकोट, पटना और चंडीगढ़ के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने की मांग तेज हो गई है। इसके लिए स्थानीय ट्रैवल एसोसिएशन और कारोबारी संगठनों ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि लंबे समय से इन रूटों पर सीधी कनेक्टिविटी की मांग की जा रही है।


कई रूटों पर चल रही बात

कारोबार और निजी कारणों से बड़ी संख्या में यात्रियों को दिल्ली, भुवनेश्वर या भोपाल होते हुए जाना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। ट्रैवल एसोसिएशन आफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ से विभिन्न राज्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं।

यह भी पढ़ें- CG Crime: दहेज में बाइक न मिलने पर पति करता था प्रताड़ित, फांसी पर झूली नवविवाहिता; तीन महीने पहले हुई थी शादी

ऐसे में सीधी फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयरलाइंस स्तर पर रायपुर से अन्य रूटों के लिए उड़ान विस्तार की कवायद भी चल रही है।

यह भी पढ़ें- CG News: 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' अभियान पहले दिन ही फेल! बिना Helmet धड़ल्ले से मिला Petrol