फेज: 1
चुनाव तारीख: 11 अप्रैल 2019
करीमनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र दक्षिणी भारत में तेलंगाना के 17 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में ही इसे निर्वाचन क्षेत्र बनाया गया। यह लोकसभा सीट करीमनगर जिले का मुख्यालय भी है। इसे मूल रूप से इलागंदला भी कहा जाता है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां सातवाहन काल की उपस्थिति के प्रमाण मिले हैं। माना जाता है भारत में सबसे पहले यहीं पर लौह अयस्कों का उपयोग किया गया था। यहां पत्थर की खदानें बहुतायत में हैं। इस इलाके में 600 से अधिक पत्थर की खदानें हैं। हैदराबाद से करीमनगर की दूरी 163 किलोमीटर है, जबकि नई दिल्ली से यह 1450 किलोमीटर है।