फेज: 1
चुनाव तारीख: 11 अप्रैल 2019
आदिलाबाद तेलंगाना राज्य का एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। देवी सरस्वती का घर माना जाने वाला यह स्थान सिटी ऑफ कॉटन के नाम से भी प्रसिद्ध है। बहमनी सुल्तान आदिलशाह के नाम पर इस क्षेत्र को आदिलाबाद के नाम से जाना जाता है। यहां कई किले और ऐतिहासिक स्थल हैं। यहां के बसर इलाके का श्री ज्ञान सरस्वनती मंदिर धार्मिक रूप से बेहद प्रचलित है। शहर के बीचों बीच स्थित महात्मा गांधी उद्यान बेहद रमणीय स्थल है। इस निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। यहां चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई के लिए राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस रिम्सा है। राजधानी हैदराबाद से आदिलाबाद 318 किलोमीटर दूर है जबकि देश की राजधानी दिल्ली से इस क्षेत्र की दूरी करीब 1282 किलोमीटर है।