फेज: 1
चुनाव तारीख: 11 अप्रैल 2019
तेलंगाना राज्य का निजामाबाद एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में यह निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में आया। निजामाबाद को कालांतर में इंद्रपुरी के नाम से भी जाना जाता था। बाद में हैदराबाद के निजाम ने इस जगह को निजामाबाद नाम दिया। यह हैदराबाद से 175 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह शहर अपनी खूबसूरती और प्राचीन किलों के लिए मशहूर है। चंदूर की पहाड़ी पर स्थित सैयद सादुल्लाह हुसैनी की मज़ार पर मत्था टेकने के लिए भारी संख्या में लोग यहां आते हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली से इस शहर की दूरी करीब 1418 किलोमीटर है। शिक्षा जगत में मशहूर तेलंगाना विश्वविद्यालय यहीं स्थित है।