फेज: 5
चुनाव तारीख: 6 मई 2019
नागौर, राजस्थान के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। नागौर राजस्थान का एक छोटा सा शहर है। इसके आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। 1952 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। ऐतिहासिक रूप से भी यह जगह काफी महत्वपूर्ण है। यहां की अकबरी जामा मस्जिद एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मस्जिद शहर के बीचों बीच दड़ा मोहल्ला गिनाणी तालाब के पास स्थित है। नागौर विशेष रूप में हर साल लगने वाले पशु मेले के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां कई महत्वपूर्ण मंदिर और स्मारक भी हैं जैसे नागौर किला। यह जिला मेथी के लिए भी प्रसिद है। दिल्ली से नागौर की दूरी 493.3 किलोमीटर है।