• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming Releases: सितंबर में OTT-थिएटर में रिलीज होंगी ये 10 सीरीज-फिल्में, रोमांस से लेकर थ्रिलर तक सब मिलेगा

एंटरटेनमेंट की दुनिया में दर्शकों के लिए कभी कंटेंट की कमी नहीं रहती। अगस्त भले ही थोड़ा ठंडा रहा हो, लेकिन सितंबर की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। आइए...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 30 Aug 2025 03:18:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Aug 2025 03:26:36 PM (IST)
Upcoming Releases: सितंबर में OTT-थिएटर में रिलीज होंगी ये 10 सीरीज-फिल्में, रोमांस से लेकर थ्रिलर तक सब मिलेगा
Upcoming Web Series releases on OTT theaters

HighLights

  1. बड़ी फिल्में-वेब सीरीज की लाइन-अप तैयार।
  2. सुपरनैचुरल मिस्ट्री-कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज।
  3. फिर एक्शन अवतार में वापसी कर रहे एक्टर।

एंटरटेनमेंट डेस्क। मनोरंजन की दुनिया में दर्शकों के लिए कभी कंटेंट की कमी नहीं रहती। हर हफ्ते कुछ न कुछ नया OTT और थिएटर्स में दस्तक देता है। अगस्त भले ही थोड़ा ठंडा रहा हो, लेकिन सितंबर की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है।

बड़े पर्दे से लेकर डिजिटल स्क्रीन तक कई बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज की लाइन-अप तैयार है। आइए जानते हैं अगले हफ्ते कौन-कौन सी रिलीज आपका इंतजार कर रही हैं

1. Wednesday Season 2 Part 2

सुपरनैचुरल मिस्ट्री-कॉमेडी थ्रिलर Wednesday का दूसरा पार्ट 3 सितंबर को Netflix पर स्ट्रीम होगा। पहले पार्ट को 6 अगस्त को रिलीज किया गया था।

अब बाकी बचे चार एपिसोड्स में Wednesday Addams के ब्रह्माण्ड को और गहराई से दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार लेडी गागा भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

रिलीज डेट - 3 सितंबर

प्लेटफॉर्म - Netflix

2. बागी 4 (Baaghi 4)

टाइगर श्रॉफ एक बार फिर एक्शन अवतार में वापसी कर रहे हैं। Baaghi फ्रेंचाइजी की इस चौथी फिल्म में उनके साथ हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त भी नज़र आएंगे। अभी ट्रेलर सामने नहीं आया है, लेकिन पोस्टर्स ने ही फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।


रिलीज डेट - 5 सितंबर

प्लेटफॉर्म - थिएटर

3. द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स (The Conjuring: Last Rites)

हॉरर जॉनर की मशहूर The Conjuring सीरीज का यह फाइनल चैप्टर है। इसमें लोरेन वॉरेन खुद पैरानॉर्मल एक्टिविटी के जाल में फंसती दिखाई देंगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

रिलीज डेट - 5 सितंबर

प्लेटफॉर्म - थिएटर

4. द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files)

विवेक अग्निहोत्री इस बार The Bengal Files लेकर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों पर आधारित है। ट्रेलर से ही फिल्म ने विवाद खड़ा कर दिया था।

रिलीज डेट - 5 सितंबर

प्लेटफॉर्म - थिएटर

5. इंस्पेक्टर जेंडे (Inspector Zende)

मनोज बाजपेयी अपनी नई फिल्म Inspector Zende में नज़र आएंगे। कहानी कुख्यात बिकिनी किलर चार्ल शोभराज की गिरफ्तारी पर आधारित है।

रिलीज डेट - 5 सितंबर

प्लेटफॉर्म - Netflix

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt फिट रहने के लिए करती हैं ये 2 वर्कआउट, आप भी जरूर करें ट्राई

6. द पेपर (The Paper)

अमेरिकन मॉक्यूमेंट्री सिटकॉम The Office की स्पिन-ऑफ सीरीज The Paper भी अगले हफ्ते स्ट्रीम होगी। इसे ग्रेग डेनियल और माइकल कोमन ने बनाया है।

रिलीज डेट - 5 सितंबर

प्लेटफॉर्म - Jio Hotstar

7. माय यूथ (My Youth)

K-Drama के फैंस के लिए My Youth खास तोहफा है। सोंग जोंग-की और चुन वू-ही स्टारर यह सीरीज दो बचपन के दोस्तों की कहानी है जो 15 साल बाद दोबारा मिलते हैं।

प्लेटफॉर्म - Viki

8. क्वीन मांटीस (Queen Mantis)

एक कोरियन थ्रिलर सीरीज जिसमें रोमांस और सीरियल किलर का दिलचस्प मिश्रण मिलेगा। ‘मांटीस’ नामक सीरियल किलर की कहानी दर्शकों को रोमांचित करेगी।

रिलीज डेट - 5 सितंबर

प्लेटफॉर्म - Netflix

9. हाइएस्ट 2 लोएस्ट ( Highest 2 Lowest)

हॉलीवुड स्टार डेनज़ल वॉशिंगटन अपनी 50वीं फिल्म में म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म जापानी क्लासिक High and Low (1963) पर आधारित है।

रिलीज डेट - 5 सितंबर

प्लेटफॉर्म - Apple TV+

यह भी पढ़ें- Param Sundari First Review: 'परम सुंदरी' पैसा वसूल या फिजूल! सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म को मिले ऐसे रिएक्शन

10. मामलाज (Mammals)

डेविड एटर्नबर्ग की डॉक्यूमेंट्री सीरीज Mammals पहले ही डिस्कवरी+ पर स्ट्रीम हो चुकी है। इसमें छह एपिसोड्स हैं, जो दर्शकों को वाइल्डलाइफ की नई झलक दिखाते हैं।

रिलीज डेट - 29 अगस्त

प्लेटफॉर्म - Discovery+