• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट का किरनापुर उपद्रव मामला: पूर्व सांसद समेत 63 लोगों पर FIR, पु्लिस ने 16 धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

किरनापुर में 15 सितंबर को हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे सहित 63 लोगों के विरुद्ध 16 धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की है।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 01:59:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 01:59:33 PM (IST)
बालाघाट का किरनापुर उपद्रव मामला: पूर्व सांसद समेत  63 लोगों पर FIR, पु्लिस ने 16 धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
किरनापुर उपद्रव के बाद पुलिस की कड़ी कार्रवाई, (नईदुनिया)

HighLights

  1. बालाघाट के किरनापुर में हुआ था बवाल
  2. पूर्व सांसद समेत 63 लोगों पर FIR दर्ज
  3. शराब बांटने वाले एंगल की हो रही जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। चोरी के शक में गर्भवती महिला की पुलिस द्वारा कथित पिटाई के विरोध में 15 सितंबर को किरनापुर में हुए उपद्रव मामले में किरनापुर पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे सहित 63 लोगों के विरुद्ध 16 धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की है।

इनमें मरार माली समाज के ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मतलाल गढ़वंशी, राधेश्याम सिघनधुपे, प्रकाश बाहे सहित 28 पदाधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति कैलाश चौधरी के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है। पूर्व सांसद ने इसे दुर्भावनापूर्वक की गई कार्रवाई बताया है।


उग्र भीड़ ने की तोड़फोड़

उन्होंने कहा कि, पुलिस ने झूठी एफआईआर लिखी है। पुलिस ने पूर्व सांसद और समाज के पदाधिकारियों के विरुद्ध रैली का नेतृत्व के आरोप में कार्रवाई की है। प्रदर्शन व जनसभा के बाद उग्र भीड़ ने जबरन थाने में घुसकर वहां खड़े वाहनों, गमलों, खिड़कियों के कांच को क्षति पहुंचाई थी।

पुलिसकर्मियों से गाली-गलौच व मारपीट की थी। पुलिस ने मौके पर 35 लोगों को पकड़ लिया था। बता दें कि, वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को 24 आरोपितों को जिला न्यायालय में पेश किया था। इनमें से 17 को जेल भेज दिया गया, जबकि सात अभी पीआर में हैं।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में आज पानी की सप्लाई रहेगी बंद, आमखो लाइन को मोतीझील प्लांट से किया जाएगा बंद

सीसीटीवी कैमरे बताएंगे कौन सच्चा, कौन झूठा

‘नईदुनिया’ से चर्चा में कंकर मुंजारे ने कहा कि, ‘इंटरनेट मीडिया पर किरनापुर में लाठीचार्ज की जानकारी मिलने के बाद मैं किरनापुर गया था। जब मैं वहां पहुंचा, तब उपद्रव खत्म हो चुका था। मैं अपने लोगों के साथ सभा स्थल गया और अपनी गाड़ी में बैठकर भाषण सुन रहा था।

फिर मैंने भी मंच पर अपनी बात रखी थी। मैं किरनापुर थाना गया और एक मिनट में ही लौट गया। न मैंने रैली का नेतृत्व किया और प्रदर्शन में शामिल हुआ। पुलिस चाहे तो मर्री टोल नाका सहित अन्य जगह के सीसीटीवी कैमरे देख ले, पता चल जाएगा कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ। पीड़िता का पति उस दिन कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के कार्यक्रम में बालाघाट शहर में था।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 13 लाख टन कचरे के पहाड़ को खत्म करेगी इटली की मशीन, गीले कचरे से तैयार होगी जैविक खाद

शराब बांटकर उपद्रव कराने के एंगल से भी जांच

किरनापुर में पुलिस पर पथराव, गाली-गलौच, मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने के मामले में पुलिस उपद्रव के सुनियोजित होने के एंगल से भी जांच कर रही है।

जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर कहा जा रहा है कि शराब और पैसे बांटकर भीड़ जुटाई गई थी।

पद्रव के बाद भी शराब बांटी गई थी। प्रदर्शन को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रचा गया था। पुलिस शराब ठेकेदार सहित शराब दुकान के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी फर्जी पासपोर्ट मामले में खुलासा, ग्वालियर और बैतूल से बने 15 पासपोर्ट के तार नसीम अख्तर से जुड़े