• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमपी में बेडरूम में कट्टा साफ करते युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

जिले में अवैध हथियारों का शौक युवाओं को अपराध की तरफ धकेल रहा है। लहार कस्बे के मझतौरा मोहल्ला में एक युवक ने अपने ही घर के बेडरूम में बैठकर अवैध कट्ट...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 01 Sep 2025 09:21:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Sep 2025 09:21:01 PM (IST)
एमपी में बेडरूम में कट्टा साफ करते युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
एमपी में बेडरूम में कट्टा साफ करते युवक का Video Viral

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। जिले में अवैध हथियारों का शौक युवाओं को अपराध की तरफ धकेल रहा है। लहार कस्बे के मझतौरा मोहल्ला में एक युवक ने अपने ही घर के बेडरूम में बैठकर अवैध कट्टा साफ करते हुए वीडियो बनाया। वीडियो में वह बड़े आराम से कट्टे की नाल साफ कर रहा है, जबकि कमरे में दो-तीन साथी भी मौजूद हैं। इसके बाद इस वीडियो को उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, ताकि इलाके में अपनी दबंगई का भौकाल खड़ा कर सके।

युवक का यह कारनामा भारी पड़ा

अब लहार पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो अगस्त महीने का है, लेकिन दो दिन पहले ही पुलिस तक इसकी सूचना पहुंची है। खास बात यह है कि युवक ने वीडियो अपलोड करते समय बिल्कुल भी डर नहीं दिखाया, जिससे साफ है कि वह खुद को क्षेत्र में दबंग साबित करना चाहता था। लेकिन युवक का यह कारनामा ये उस पर भारी पड़ गया। वायरल वीडियो लहार थाना पुलिस तक पहुंच चुका है।


ट्रेंड रुकने का नाम नहीं ले रहा

बता दें कि जिले में पहले भी कई युवक हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालकर चर्चाओं में रह चुके हैं। पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद यह ट्रेंड रुकने का नाम नहीं ले रहा। यह वीडियो इस बात का सबूत है कि अवैध हथियार अब सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने का जरिया बन गए हैं। इससे पहले भी लहार थाना क्षेत्र के मढ़ौरी गांव में एक युवक द्वारा 18 अगस्त को अवैध हथियार से फायरिंग कर वीडियो सेंड किया था।

तलाश जारी, की जाएगी कार्रवाई

ये युवक पकड़े जाने के कुछ ही दिन बाद दूसरे युवक का वीडियो अवैध हथियार के साथ सामने आने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने कहा कि वीडियो उनकी जानकारी में है और युवक की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश जारी है और जल्द ही उसे पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें... मुस्लिम युवक ने लड़की की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन