• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway News: भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का ठहराव अब इन स्टेशनों पर भी, यहां देखें पूरी लिस्ट

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। अब भोपाल से बिलासपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 18235-18236 खोंगसरा, बेलगहना और क...और पढ़ें

By vikas vermaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Tue, 02 Sep 2025 01:35:27 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Sep 2025 01:43:04 AM (IST)
Indian Railway News: भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का ठहराव अब इन स्टेशनों पर भी, यहां देखें पूरी लिस्ट
भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का स्टॉप अब इन स्टेशनों पर भी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। अब भोपाल से बिलासपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 18235-18236 खोंगसरा, बेलगहना और करगी रोड स्टेशनों पर भी ठहरेगी। यह सुविधा एक सितंबर से लागू कर दी गई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और खोंगसरा स्टेशन पर दोपहर 1:25 बजे पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद 1:27 बजे रवाना होगी। बेलगहना स्टेशन पर यह 1:43 बजे पहुंचेगी और 1:45 बजे प्रस्थान करेगी। करगी रोड स्टेशन पर ट्रेन 1:58 बजे ठहरेगी और 2:00 बजे रवाना होगी।


इसी तरह ट्रेन 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रात 10:30 बजे बिलासपुर से रवाना होकर करगी रोड स्टेशन पर 11:00 बजे पहुंचेगी और 11:02 बजे आगे बढ़ेगी। बेलगहना स्टेशन पर यह 11:16 बजे पहुंचेगी तथा 11:18 बजे प्रस्थान करेगी। खोंगसरा स्टेशन पर ट्रेन 11:32 बजे पहुंचेगी और 11:34 बजे रवाना होगी।

इसे भी पढ़ें- इंदौर से गोंदिया और बेंगलुरु के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें, यहां देखें फ्लाइट की शेड्यूल