• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: मप्र में प्रथम चरण की छह लोकसभा सीटों पर 88 उम्मीदवार मैदान में, 19 अप्रैल को मतदान

प्रथम चरण की छह लोकसभा सीटों पर नाम वापसी के बाद अब 88 उम्मीदवार चुनाव में मैदान में हैं। दूसरे चरण की सात सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। इस...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 09:27:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Mar 2024 09:27:51 PM (IST)
Lok Sabha Election: मप्र में प्रथम चरण की छह लोकसभा सीटों पर 88 उम्मीदवार मैदान में, 19 अप्रैल को मतदान
मप्र में प्रथम चरण की छह लोकसभा सीटों पर 88 उम्मीदवार

HighLights

  1. मप्र में प्रथम चरण की छह लोकसभा सीटों पर 88 उम्मीदवार
  2. 107 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था, 19 ने वापस लिए नामांकन
  3. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रथम चरण की छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए 107 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था। शनिवार को नाम वापसी के दिन 19 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र (नामांकन) वापस ले लिए हैं। नाम वापसी के बाद अब 88 उम्मीदवार चुनाव में मैदान में हैं।

मप्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि 30 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी के बाद अब लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी में 17 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-12 शहडोल (अजजा) में 10, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-13 जबलपुर में 19 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-14 मंडला (अजजा) में 14 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-15 बालाघाट में 13 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-16 छिंदवाड़ा में 15 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना चार जून को होगी। उल्लेखनीय है कि संसदीय क्षेत्र सीधी में तीन, जबलपुर में दो, मंडला में दो, बालाघाट में चार और छिंदवाड़ा में आठ अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिए हैं।


दूसरे चरण में भाजपा के चार और कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने भरा नामांकन पत्र

दूसरे चरण की सात सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए 28 मार्च से आवेदन की प्रकिया शुरू हो गई है। अभी तक भाजपा के टिकट पर सतना से गणेश सिंह, दमोह से राहुल सिंह, बैतूल से दुर्गादास उइके और होशंगाबाद सीट से दर्शन सिंह चौधरी ने एक-एक नामांकन पत्र भरा है। टीकमगढ़ से कांग्रेस की ओर से पंकज अहिरवार ने नामांकन पत्र भरा है। अन्य मिलाकर अभी तक आठ नामांकन पत्र जमा हुए हैं। इसकी अंतिम तिथि चार अप्रैल है।