• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दतिया राजपरिवार विवाद: दामाद राहुल देव और उनकी पत्नी क्षत्रिय समाज से बाहर… खुद को घोषित किया था 14वां राजा

दतिया राजपरिवार में राजेंद्र सिंह के निधन के बाद 30 अप्रैल 2020 को उनके बड़े बेटे अरुणादित्य देव को 14वां राजा घोषित किया गया था। अब दामाद ने रामनवमी ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 08 Apr 2025 10:41:43 AM (IST)Updated Date: Tue, 08 Apr 2025 01:20:26 PM (IST)
दतिया राजपरिवार विवाद: दामाद राहुल देव और उनकी पत्नी क्षत्रिय समाज से बाहर… खुद को घोषित किया था 14वां राजा
दतिया में राज्याभिषेक के दौरान राहुलदेव सिंह। (वीडियोग्रेब)

HighLights

  1. रामनवमी के दिन हुआ राज्याभिषेक का कार्यक्रम
  2. दामाद राहुल देव की दलील- मैंने वंश परंपरा निभाई
  3. दादी सास की वसीयत में दामाद के राज्याभिषेक का जिक्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया : अब देश में लोकतंत्र का राज है, फिर भी पुरानी मान्यताओं के आधार राजशाही की परंपरा दतिया में है। यहां के राजपरिवार में विवाद गहरा गया है।

परिवार के दामाद राहुल देव सिंह ने रामनवमी के दिन समारोह आयोजित कर राज्याभिषेक कर खुद को 14वां राजा घोषित कर दिया था। अपना नया नामकरण दतिया रियासतकाल के आखिरी राजा गोविंद सिंह जूदेव के नाम पर गोविंद सिंह जूदेव कर लिया है, वहीं दतिया राजपरिवार और क्षत्रिय समाज ने समारोह को पूरी तरह फर्जी करार देते हुए विरोध किया।

naidunia_image

(क्षत्रिय समाज ने कड़ा निर्णय लेते हुए राहुल देव सिंह और उनकी पत्नी परिणीता राजे को समाज से बाहर कर दिया है।)

समाज ने क्यों किया राहुल देव सिंह का विरोध

  • दतिया राजपरिवार के महाराजा गोविंद सिंह जूदेव दतिया के अंतिम शासक थे, जिनका निधन 1951 में हुआ। उनके दो पुत्र बलभद्र सिंह और जसवंत सिंह हुए। बलभद्र सिंह के बाद महाराजा किशन सिंह बने।
  • उनके निधन के बाद महाराज की पदवी राजेंद्र सिंह को मिली। उनकी मृत्यु के बाद 30 अप्रैल 2020 को उनके ज्येष्ठ पुत्र अरुणादित्य देव को 14वां राजा घोषित किया गया था।
  • ऐसे में वर्तमान राजा के होते हुए परिवार के दामाद के राज्याभिषेक को क्षत्रिय समाज ने परंपरा के विपरीत बताया है, क्योंकि वह जसवंत सिंह के परिवार के दामाद है।

राहुल देव सिंह ने भी रखा अपना पक्ष

विरोध को लेकर राहुल देव सिंह का कहना है कि जिसको उनका यह कदम बुरा लग रहा है, उसकी अपनी राय हो सकती है, लेकिन उन्होंने अपनी वंश परंपरा को निभाया है। कुछ लोग उनके समाज से बहिष्कृत करने की बात कह रहे हैं तो कहने दो।


यहां भी क्लिक करें - मध्य प्रदेश का आठवां नियमित एयरपोर्ट होगा दतिया, जल्द शुरू होगी भोपाल के लिए डायरेक्ट फ्लाइट

वसीयत को बताया था वजह

राज्याभिषेक के आमंत्रण बांटे जाने के बाद से ही विवाद गहरा गया। इसके बाद राजपरिवार के संरक्षक पूर्व विधायक घनश्याम सिंह और वर्तमान महाराज अरुणादित्य देव ने आयोजन को गलत बताया था।

उन्होंने राहुल देव सिंह की इस बात को भी गलत बताया कि उनकी दादी सास पद्माकुमारी की वसीयत में दामाद के राज्याभिषेक की बात है, जबकि पूर्व में भी राजघराने में जमीन को लेकर विवाद के दौरान ही उनकी वसीयत सामने आ चुकी है। उसमें ऐसा कोई उल्लेख नहीं था। घनश्याम सिंह ने वसीयत के ही कूटरचित होने का दावा किया था।

Datia Palace: Built around 1614 by Maharaja Vir Singh Deo Bundela, this seven-storey palace exemplifies Bundela architecture. Recently, it was added to the tentative list of World Heritage Sites as part of "The Palace-Fortresses of the Bundelas". (1/2)#BharatFromMyLens pic.twitter.com/8ftvhBxQqa

— Ministry of Culture (@MinOfCultureGoI) April 1, 2025

यहां भी क्लिक करें - होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारा तो चादर से मुंह छिपाए बैठे रहे लड़के-लड़कियां