• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

MP में रियल टाइम अटेंडेंस मॉनिटरिंग से बढ़ी सख्ती, शिक्षकों की उपस्थिति लाइव डैशबोर्ड पर देख सकते हैं अधिकारी

ग्वालियर में प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग द्वारा ई-अटेंडेंस प्रणाली को सख्ती से लागू करने के बाद शिक्षकों की उपस्थिति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को म...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 07 Dec 2025 07:46:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Dec 2025 07:49:23 PM (IST)
MP में रियल टाइम अटेंडेंस मॉनिटरिंग से बढ़ी सख्ती, शिक्षकों की उपस्थिति लाइव डैशबोर्ड पर देख सकते हैं अधिकारी
मोबाइल ऐप से स्कूलों में डिजिटल निगरानी, ग्वालियर में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस 72 प्रतिशत पहुंची। फाइल फोटो

HighLights

  1. ई-अटेंडेंस से शिक्षकों की उपस्थिति 72 प्रतिशत
  2. जीपीएस आधारित चेहरा पहचान प्रणाली
  3. स्कूलों में 200–500 मीटर वर्चुअल बाउंड्री

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग की कड़ी निगरानी के बाद ई-अटेंडेंस दर्ज करने वाले शिक्षकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उल्लेखनीय यह है कि अब शिक्षक न केवल लॉगइन कर रहे हैं, बल्कि समय पर लॉगआउट भी कर रहे हैं। शिक्षा विभाग अब और अधिक सख्त व्यवस्था लागू करने जा रहा है।

ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में वास्तविक समय उपस्थिति निगरानी (रियल टाइम अटेंडेंस मॉनिटरिंग) प्रणाली शुरू की जा रही है, जिसके तहत शिक्षकों की उपस्थिति तुरंत ऑनलाइन ट्रैक होगी। इससे एक सेकंड की देरी के बिना यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन-सा शिक्षक स्कूल में मौजूद है और कौन अनुपस्थित।


28 नवंबर के बाद शिक्षकों की उपस्थिति दर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। नवंबर माह का वेतन ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर देने के आदेश जारी होने के समय 28 नवंबर को ई-अटेंडेंस का प्रतिशत 52 था। आदेश के बाद के नौ दिनों में उपस्थिति में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। शनिवार, 6 दिसंबर को शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति 72 प्रतिशत दर्ज की गई।

कुल 6577 शिक्षकों में से 4089 ने लॉगइन किया और 3738 ने लॉगआउट भी किया, जबकि पहले लॉगआउट की संख्या बेहद कम रहती थी। इसी तरह, 1429 स्कूल प्रभारियों में से 908 ने लॉगइन किया और 817 ने लॉगआउट किया, जिससे प्रभारियों की उपस्थिति 71 प्रतिशत तक पहुंच गई।

कैसे होगी डिजिटल निगरानी

  • शिक्षक स्कूल पहुंचते ही अपने मोबाइल में “हमारे शिक्षक” ऐप खोलकर कैमरा ऑन करते हैं और चेहरा स्कैन कर उपस्थिति दर्ज करते हैं।
  • ऐप जीपीएस लोकेशन ऑन रखता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उपस्थिति स्कूल परिसर से ही लगे।
  • चेहरा मिलते ही उपस्थिति सीधे भोपाल स्थित मुख्य सर्वर पर दर्ज हो जाती है।
  • हर स्कूल के चारों ओर लगभग 200–500 मीटर की वर्चुअल बाउंड्री निर्धारित की गई है। इसके बाहर शिक्षक उपस्थिति दर्ज नहीं कर सकते।
  • जहां पहले फिंगरप्रिंट मशीनें लगी थीं, वहां अब उन्हें मोबाइल एप्लीकेशन से जोड़ दिया गया है।

अधिकारी ऐसे देख पाएंगे लाइव रिपोर्ट

ई-अटेंडेंस प्रणाली का सबसे बड़ा लाभ इसका लाइव डैशबोर्ड है। मुख्यमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्री, जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिम्मेदार अधिकारियों के पास एक ऐसा इंटरफेस उपलब्ध होगा, जहां सुबह 10 बजे के बाद एक क्लिक में यह पता चल जाएगा कि पूरे प्रदेश में कितने शिक्षक उपस्थित हैं और किस स्कूल में उपस्थिति दर कम है।

यह भी पढ़ें- शिवपुरी में LLB छात्र को टीआई ने चप्पल से पीटा, दोस्त के साथ FIR करवाने गए स्टूडेंट को रात भर थाने में रखा बंद; वीडियो वायरल

ई-अटेंडेंस लगाने वाले शिक्षकों व लॉग आउट होने वाले शिक्षकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आगामी दिनों में सभी शिक्षक यानी सौ प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने लगेंगे। रोजाना कितने शिक्षकों ने अपने अपने स्कूलों में हाजिरी लगाई। यह एप के लाइव डैशबोर्ड में पता चल जाता है। साफ्टवेयर में जिन अफसरों को अधिकार होगा, वे सभी लाइव उपस्थिति देख सकते हैं।

-हरिओम चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी, ग्वालियर