श्री राम मंदिर निर्माण संघर्ष का इतिहास बताएंगे कैलाश विजयवर्गीय, वीडियो शेयर कर बोले- ये सामान्य संघर्ष नहीं
Ayodhya Ram Mandir: मप्र सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय श्री राम मंदिर निर्माण संघर्ष का इतिहास बताएंगे। ...और पढ़ें
By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 04:19:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 04:19:49 PM (IST)
कैलाश विजयवर्गीय बताएंगे श्री राम मंदिर निर्माण का संघर्षHighLights
- कैलाश विजयवर्गीय बताएंगे श्री राम मंदिर निर्माण का संघर्ष
- वीडियो बनाकर साझा करेंगे इतिहास
Ayodhya Ram Mandir डिजिटल डेस्क, इंदौर। अयोध्या में बने रहे श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वहीं अब मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 500 साल तक चले संघर्ष की प्रमुख घटनाएं वीडियो बनाकर साझा करेंगे और राम मंदिर के इतिहास को बताएंगे। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
क्या बोले विजयवर्गीय?
वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि 22 जनवरी को 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान राम अपने भवन में जाएंगे। इसके लिए अनेक संघर्ष हुए मुगलों ने हमारे संस्कार और संस्कृति पर हमला। इसका लंबा इतिहास रहा है।
विजयवर्गीय कहा कि यह संघर्ष सामान्य संघर्ष नहीं है। हमें 500 साल बाद विजय मिली है और इसलिए इसके इतिहास और महत्व को समझना जरूरी है कि इस प्रकार हमारे संस्कार संस्कृति पर हमला कर हमारा आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश है मुगलों ने की।
विजयवर्गीय ने की ये अपील
इस दौरान विजयवर्गीय अपील की स्कीम हमें 22 जनवरी को श्री राम मंदिर महोत्सव मानना है और इसकी इतिहास की जानकारी जरूर रखना है।