
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे जबलपुर सहित महाकोशल अंचल को अपनी चपेट में ले लिया है। सुबह और रात में ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जबलपुर में लगातार दूसरे दिन शीतलहर का असर बना रहा, जिससे रात का पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
सर्द सजीन में पहली बार रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। वहीं सर्द हवा से दिन का अधिकतम तापमान भी अब कम होने लगा है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में ऐसी कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है जिससे मौसम में बदलाव की संभावना हो।
यह भी पढ़ें- सीजी में 1501 पदों पर निकली भर्तियां, तीन दिसंबर तक कर सकेंगे अप्लाई; आवेदन की बढ़ाई गई तारीख
शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। सुबह कोहरे और ठंड से शहर का नजारा बदला रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे की चादर ऐसी थी कि पास खड़ा व्यक्ति भी नजर नहीं आ रहा था। दिनभर ठंडी हवा से वातावरण में ठंडक घुली रही। रात होते ही ठंड का असर बढ़ गया। ठंड से बचने लोग गर्म कपड़ों के अलावा अलाव का सहारा भी लेते दिखे।
कोहरे के बाद गिरेगा पारा
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार, हवा की दिशा पूरी तरह से उत्तर हो गई है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा से वातावरण में नमी है। जिससे सुबह और रात में कोहरा छा रहा है। आगामी दिनों में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कोहरे के साथ साथ ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। जबलपुर में रात का तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने कटनी और दमोह में शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
यह भी पढ़ें- माओवादी हिंसा से मुक्ति के बाद बस्तर बनेगा आत्मनिर्भर, पांच साल...पांच लाख परिवार और कमाई होगी 30 हजार
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम शुष्क रहेगा
सूर्योदय- 6:33
सूर्यास्त- 5: 24
तापमान
अधिकतम -27.7
न्यूनतम - 9.4
आर्दता-86
न्यूनतम- 57
मौसम का पूर्वानुमान- मौसम शुष्क रहेगा
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम
28 नवंबर - 28.0 - 9.0
29 नवंबर - 27.0 - 8.0
कटनी
28 नवंबर - 25.0 - 12.0
29 नवंबर - 25.0 - 12.0
मंडला
28 नवंबर - 29.0 - 11.0
29 नवंबर - 28.0 - 10.0
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष होंगे महादेव कावरे, मंजूरी मिलते ही जारी होगा आदेश