• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में दिवाली पर दीया-पटाखे जलाने के लिए विवाद, मुस्लिम परिवार ने हिंदू महिला को पीटा, मामला दर्ज

MP News: औद्योगिक थाना क्षेत्र के मोहन नगर के पास स्थित गणेश नगर में रहने वाली हिंदू महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम परिवार पर दीपावली के दौ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 06:13:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Oct 2025 06:13:10 PM (IST)
रतलाम में दिवाली पर दीया-पटाखे जलाने के लिए विवाद, मुस्लिम परिवार ने हिंदू महिला को पीटा, मामला दर्ज
घर के बाहर बैठी घायल पीड़िता।

HighLights

  1. पटाखे जला रही हिंदू महिला को मुस्लिम परिवार ने पीटा
  2. पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण
  3. हिंदू जागरण मंच पहुंचा, आरोपितों पर कार्रवाई की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मोहन नगर के पास स्थित गणेश नगर में रहने वाली हिंदू महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम परिवार पर दीपावली के दौरान रंगोली बनाने और पटाखे जलाने की बात पर विवाद करने और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित महिलाओं रानी, नाजमीन, गुड़िया और सानिया के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

मामले की जानकारी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को लगने के बाद सभी महिला के घर पहुंचे और जानकारी ली। जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचने की सूचना मिलने पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी गायत्री सोनी बल के साथ मौके पर पहुंचे। मंच के पदाधिकोरियों ने आरोपितों पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। घटना महिला के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।


पटाखे जलाने के लिए की गाली-गलौज

पीड़िता रश्मि चौहान ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 08:15 बजे वह घर पर दीया-बत्ती कर रहीं थीं और घर के सामने सड़क पर पटाखे फोड़ रही थीं। उसी दौरान सामने रहने वाली रानी पत्नी वसीम ने कहा कि उसके घर के सामने पटाखे न जलाएं। रश्मि ने कहा कि यह उनका त्योहार है और वे सड़क पर पटाखे जला रही हैं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। रानी के साथ नाजमीन पत्नी हैदर, गुडिया पत्नी जावेद, और सानिया पत्नी सलमान भी वहां आ गई। इन चारों ने रश्मि चौहान को मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दिया।

महिला के विरोध करने पर की मारपीट

जब रश्मि ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लात-घूंसे मारना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान रश्मि चौहान को पेट, बाएं बगल के नीचे, कमर तथा दाहिने पैर की उंगली पर चोटें आई। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला। चारों आरोपित महिलाओं ने धमकी दी कि यदि उसने दोबारा उनके घर के सामने पटाखे फोड़े तो उसे जान से खत्म कर देंगे। मारपीट के दौरान महिला के सिर के बाल भी आरोपितों ने बूरी तरह उखाड़ दिए।

यह भी पढ़ें- 'गोबर उठाने में शर्म है तो गौ सेवा का ढोंग न करें...', मंत्री प्रह्लाद पटेल ने गौ सेवा पर दिया दो टूक बयान

महिला के बयान पर मामला दर्ज

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने कहा कि महिला के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जाएगी। एमएलसी रिपोर्ट के अनुसार धाराएं बढ़ाई जाएगी और आरोपितों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।