• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

कूनो में अब चीता सफारी के साथ-साथ चंबल सफारी भी कर पाएंगे आप, रणथंभौर-माधव नेशनल पार्क के बीच पर्यटन केन्द्र की बनेगा कड़ी

चीता प्रोजेक्ट के बाद मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क को अब व्यापक वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

By Deepak DandotiyaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 08:48:41 AM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 08:48:41 AM (IST)
कूनो में अब चीता सफारी के साथ-साथ चंबल सफारी भी कर पाएंगे आप, रणथंभौर-माधव नेशनल पार्क के बीच पर्यटन केन्द्र की बनेगा कड़ी
चीता सफारी के साथ चंबल सफारी का रोमांच, नईदुनिया

HighLights

  1. कूनो पार्क बनेगा व्यापक वन्यजीव पर्यटन केन्द्र
  2. चीता सफारी के साथ चंबल सफारी का रोमांच
  3. पार्कों में मगरमच्छ और घड़ियाल भी देख सकेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। चीता प्रोजेक्ट के बाद मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क को अब व्यापक वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क और मध्य प्रदेश में शिवपुरी स्थित माधव नेशनल पार्क के बीच स्थित कूनो नेशनल पार्क को पर्यटन कॉरिडोर की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में विकसित करने के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पर्यटक अब चीता सफारी के साथ के साथ चंबल नदी सफारी भी कर पाएंगे।

इसके लिए कूनो के बाहर मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग होटल, सफारी के लिए सुविधाजनक वाहन और अन्य संसाधन तैयार करा रहा है। अधिकारियों का फोकस कूनो में पर्यटकों के ठहरने, सफारी और घूमने के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर भी है।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर में वेस्ट जोन रीजनल ज्यूडिशियरी कांफ्रेंस का समापन, न्यायिक शिक्षा के डिजिटल रूपांतरण पर हुआ मंथन

चंबल सफारी विकसित करने की तैयारी

श्योपुर के मानपुर कस्बे के पास स्थित रामेश्वर धाम पर पर्यटन विभाग चंबल सफारी विकसित कर रहा है। चंबल नदी में बोटिंग शुरू करने की तैयारी इस दिशा में नया आकर्षण होगी। इससे पर्यटकों को जंगल सफारी के साथ नदी क्षेत्र में घड़ियाल, मगरमच्छ और दुर्लभ कछुओं जैसे जलीय जीवों को देखने का अवसर मिल सकता है, क्योंकि ये जीव कई जगह नदी के टापू बने स्थानों पर धूप सेकने के लिए घंटो समय बिताते हैं।

यह भी पढ़ें- MP Weather: ग्वालियर में ठंडी फिजा में खिली गुनगुनी धूप, रात में फिर बरसे बादल, आने वाले तीन दिनों में बारिश की संभावना

तीनों पार्कों का कर सकेंगे भ्रमण

कूनो नेशनल पार्क से राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर और शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क की दूरी ज्यादा नहीं है। पर्यटक महज 180-200 किलोमीटर के करीब का सफर तय करके इन तीनों पार्कों का भ्रमण कर सकेंगे, यानी अब कूनो घूमने के लिए आने वाले पर्यटक चीता के साथ टाइगर, मगरमच्छ, घड़ियाल आदि भी देख सकेंगे।

कूनो नदी में मगरमच्छ और घड़ियाल मौजूद

कूनो नेशनल पार्क के मुख्य वन संरक्षक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटन बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। कूनो नदी में मगरमच्छ, घड़ियाल मौजूद हैं। चीता के अलावा भी यहां कई प्रजातियों के जानवर मौजूद हैं, कूनो का वातावरण बेहद खास है, जो लोगों को खूब पसंद आता है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पांच एक्सपर्ट के नाम प्रस्तावित, HC ने पूछा- दूसरे शहरों में भी गठित कर सकते हैं विशेषज्ञ समिति ?