• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shipra Ghat Ujjain: उज्जैन में शिप्रा के घाटों पर काई, फिसलने से एक ही दिन में 10 श्रद्धालु हुए घायल

उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, राणोजी की छत्री के सामने घाट सहित अन्य घाटों पर जमी काई के कारण श्रद्धालु गिरकर घायल हो रहे हैं। शनि...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 10:45:01 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Jun 2024 10:51:44 AM (IST)
Shipra Ghat Ujjain: उज्जैन में शिप्रा के घाटों पर काई, फिसलने से एक ही दिन में 10 श्रद्धालु हुए घायल
उज्जैन जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती घाट पर गिरकर घायल हुई महिला।

HighLights

  1. गंभीर रूप से घायल तीन महिला व पुरुष को उपचार के अस्पताल में कराया भर्ती।
  2. एक दिन पहले ही चलाए गए सफाई अभियान के बाद भी परसी है गंदगी।
  3. घाट पर फिसलने से श्रद्धालुओं के नदी में गिरने का बना रहता है डर।

Shipra Ghat Ujjain: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। शिप्रा नदी का जलस्तर कम होने से घाट से पानी उतर गया है। इस कारण रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, राणोजी की छत्री के सामने घाट सहित अन्य घाटों पर जमी काई के कारण श्रद्धालु गिरकर घायल हो रहे हैं। रविवार सुबह दस से अधिक लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल तीन महिला व पुरुष को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

बता दें कि शनिवार को ही कलेक्टर नीरज सिंह व अन्य अधिकारियों ने रामघाट पर सफाई अभियान चलाया था। रामघाट पर रविवार सुबह रणजीत कुमार निवासी भोपाल अपने परिवार के साथ शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे थे।


यहां घाट की सीढ़ियों पर काई जमी होने के कारण लोग फिसल कर गिर रहे थे। रणजीत कुमार लोगों को उठा रहे थे। उसी दौरान उनका भतीजा संतोष उम्र 32 वर्ष निवासी भोपाल वहां आ गया और काई के कारण फिसलने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उपचार के लिए उसे उज्जैन जिला अस्पताल भेजा गया था।

naidunia_image

इसी दौरान मधु पत्नी रामेश्वर गुप्ता उम्र 40 वर्ष निवासी कोटा, राजस्थान भी पुलिस चौकी के सामने स्थित घाट पर काई से फिसलकर घायल हुईं। उनकी कमर में चोंट लगी थी। पति रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि वह उज्जैन दर्शन करने आए थे। रविवार सुबह शिप्रा नदी में नहाने पहुंचे थे। काई के कारण पत्नी गिर गई और उसकी कमर में चोट लगी है।

इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी गिरने के कारण चोट लगने पर अस्पताल ले जाया गया था। घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि रविवार सुबह दस से ज्यादा लोगों को गिरने के कारण चोट लगी थी।

घाट पर काई के कारण फिसलन इतनी है कि पैर रखना भी मुश्किल हो रहा है। जबकि शनिवार सुबह ही कलेक्टर नीरजसिंह व अन्य अधिकारियों ने रामघाट पर सफाई अभियान चलाया था।