
UP Board High School (Class X) Result 2020 DECLARED: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 10वीं का रिजल्ट अब से कुछ देर में घोषित कर दिया गया है। यूपी के स्कूली शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा की। हाई स्कूल (10वीं कक्षा) का रिजल्ट 83.31 प्रतिशत रहा। जबकि इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) का परिणाम 74.63% रहा। 10वीं कक्षा में बागपत की रिया जैन ने 96.67% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार को उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने घोषित किया। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षा में इस बार का परिणाम पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा। 2019 में 10वीं का रिजल्ट 75.16% रहा था, जबकि इस ये आंकड़ा 83 फीसदी से ज्यादा रहा। बागपत की बेटी रिया जैन 96.67% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में अव्वल रही। बाराबंकी के अभिमन्यू वर्मा ने 95.83% अंकों के साथ दूसरा और बाराबंकी के ही योगेश प्रताप सिंह ने 95.33% अंंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।
परीक्षा परिणाम की बात करें तो इस बार कुल 30 लाख 24480 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि इनमें से कुल 27 लाख 72656 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से कुल 23 लाख 9802 बच्चे यानि 83.31% पास हुए। पास होने वाले विद्यार्थियों में 79.88% छात्र हैं, जबकि 87.29% छात्राएं हैं। इस तरह छात्रों की तुलना में इस बार छात्राओं का रिजल्ट 7.41% ज्यादा बेहतर रहा।
रैंक - नाम - स्कूल - अंक
1 - रिया जैन - श्रीराम एसएन इंटर कॉलेज बड़ौत, बागपत - 96.67%
2 - अभिमन्यु वर्मा - श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी - 95.83%
3 - योगेश प्रताप सिंह - सद्भावना इंटर कॉलेज, बाराबंकी - 95.33%
4 - गौरव चित्रगुप्त - इंटर कॉलेज, मुरादाबाद - 94.83%
4 - शोभित कुमार - अनुभव इंटर कॉलेज, कानपुर - 94.83%
4 - शिवानी वर्मा - सरदार सिंह कन्वेंट, सुल्तानपुर - 94.83%
5 - नितेश कुमार - श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी - 94.67%
5 - अंशिका बघेल - एसडीएन बीएसएम इंटर कॉलेज, फतेहाबाद (आगरा) - 94.67%
5 - हिमांशी विश्वकर्मा - एसबीएम आईसी रघुवंश पुरम, फतेहपुर - 94.67%
6 - रिशभ सिंह - रामरूप मेमेरियल इंटर कॉलेज - 94.50%
रिया बनना चाहती हैं अंग्रेजी की प्रोफेसर
हाईस्कूल (10वीं बोर्ड) की परीक्षा में प्रदेश में टॉप करने वाली रिया जैन अंग्रेजी विषय की प्रोफेसर बनना चाहती हैं। कठिन परिश्रम से 96.67 फीसदी अंक लाने वाली रिया के पिता भारत भूषण माता की चुनरी व वेडिंग दुपट्टा बनाने का काम करते हैं। माता कविता जैन, पिता और अपने स्कूल श्रीराम इंटर कॉलेज को सफलता का श्रेय देने वाली रिया का मानना है कि कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बागपत के बड़ौत अंतर्गत हिलवाड़ी ग्राम की रहने वाली मध्यम वर्गीय परिवार की रिया कुल चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की हैं। रिया जैन ने 600 में से 580 अंक प्राप्त किए हैं, वह प्रतिदिन 15 घंटे पढ़ती थीं।
डाक्टर बनना चाहती हैं अंशिका बघेल
आगरा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में प्रदेश में 5वां स्थान पाने वाली अंशिका बघेल डॉक्टर बनना चाहती है। जिले के एसडीएलबीएमजी इंटर कालेज की छात्रा अंशिका ने 94.67 फीसद अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में 5वां स्थान हासिल किया। उनके पिता नरेंद्र सिंह कॉलेज संचालक हैं। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा गुरुजनों को देते हुए अंशिका ने बताया कि वे डॉक्टर बनना चाहती है। उनकी बड़ी बहन दीपिका बघेल वर्ष 2014 में हाईस्कूल में मंडल टॉपर रही हैं।
IAS बनना चाहते हैं उज्जवल
यूपी बोर्ड हाईस्कूल में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाले बागपत के उज्जवल अपनी सफलता के लिए माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। उज्जवल दिन में 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे और इसी कारण वे मेरिट लिस्ट में जगह पा सके हैं। उज्जवल ने अपनी सफलता पर संतोष जताया। वे भविष्य में आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। उज्जवल के पिता लाइनमैन हैं और वे 4 भाई-बहन हैं।
खुद पर भरोसा था, एक दिन डॉक्टर भी बनूंगा - शोभित
अलीगढ़। जब पढ़ाई की बात आती है तो मेरी नींद उड़ जाती है.. सामान्य दिन हो या परीक्षा चल रही हो, 8 से 10 घंटे पढ़ना आदत बन गई है। खुद पर भरोसा था और अब रिजल्ट देखकर खुश हूं। उम्मीद नहीं थी कि जिला या प्रदेश में टॉप करूंगा। एक दिन डॉक्टर भी बनकर दिखाऊंगा। ये कहना है हाईस्कूल में प्रदेश में 9वीं रेंक हासिल करने वाले एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज (विजयगढ़) के छात्र शोभित वर्मा का। मूलरूप से शाहजहांपुर के गांव ग्राम गढ़िया सरेली निवासी शोभित के पिता ओमकार वर्मा किसान हैं, जबकि चाचा महेश कुमार विजयगढ़ में शिक्षक हैं। पढ़ाई में रुचि होने के कारण शोभित वर्ष 2009 में चाचा के पास आ गए थे। क्रिकेट, बैडमिंटन खेलने के शौकीन शोभित खेल के लिए रोज समय जरूर निकाल लेते हैं। शोभित डॉक्टर बनना चाहते हैं। लॉकडाउन में भी शोभित ने बायोलॉजी पढ़ने पर ध्यान दिया। इंटरनेट के माध्यम से नोट्स भी बनाए। शोभित की इस सफलता पर मां शकुंतला वर्मा ने भी खुशी जाहिर की है।
UP Board Class 10th 2019 Pass Percentage
UP Board हर वर्ष 10वीं की परीक्षा आयोजित करता है। 2019 में 29 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया था। इस बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण परीक्षा तथा रिजल्ट, दोनों पर असर पड़ा है। 2019 में UP Board 75.16 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। हाईस्कूल में 78.8% लड़कियां और 72.3% लड़के उत्तीर्ण हुए थे। 2019 में UP Board 10वीं परीक्षा में कुल 31,95,603 विद्यार्थियों ने नामांकन करवाया था। इससे पहले यानी 2018 में 10वीं में 75.16 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।
UP Board Class 10th 2019 Toppers List
गौतम रघुवंशी: 97.17%
शिवम: 97%
तनुजा विश्वकर्मा: 96.83%
अपूर्वा वैश्य/शुभांगी: 96.17%
शिखा सिंह/निखिल चौरसिया: 95.33%
हर्षिता सिंह/इशा यादव: 95%
गोपाल मौर्या: 94.83%
अनुराग सिंह/श्रद्धा सचन/गौरा: 94.67%
प्रियांशु गुप्ता/दिव्यानी सिंह/जैनब: 94.50%
सुनिधि वसुंधरा: 94.33%
How to Check UP Board Class 10th Result 2020
हर बार की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिजल्ट जारी करेगा। 10वीं के साथ ही 12वीं का रिजल्ट भी घोषित होगा। इनके अलावा results.nic.in, upmsp.edu.in, upresults.nic.in, upmspresults.up.nic.in, www.examresults.net और www.indiaresults.com पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
कम्पार्टमेंट परीक्षा की सुविधा
बता दें कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए बच्चों को न्यूनतम 35% अंक लाना अनिवार्य है। यदि कोई भी छात्र किसी विषय में फेल होता है तो बोर्ड द्वारा कम्पार्टमेंट परीक्षा के रुप में उसे एक मौका दिया जाता है। फिलहाल बोर्ड ने कम्पार्टमेंट परीक्षा की तिथियां घोषित नहीं की गई है। पर माना जा रहा है कि इन परीक्षाओं की तारीखें रिजल्ट घोषित होने के बाद की जाएंगी।
UP Board 10th 12th Result 2020 Coverage (संबंधित खबर पर क्लिक करें)
LIVE UP Board Sarkari Result 10th, 12th 2020: यहां है 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की हर अपडेट
UP Board Result 2020: इन वेबसाइट्स पर चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
UP Board Class 10th, 12th Result 2020: ऐसे चेक करें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का रिजल्ट
UP Board 10th Result 2020: एक विषय में फेल होने पर भी मार्कशीट में लिखा जाएगा पास
UP Board Intermediate (Class XII) Result 2020: पिछले साल टॉपर्स लिस्ट में रहा था लड़कियों का दबदबा
Intermediate UPMSP Science Result 2020: उत्तर प्रदेश 12वीं साइंस का रिजल्ट ऐसे करें चेक
UP 12th Board Commerce Result 2020: 12वीं कॉमर्स के छात्र यहां चेक करें अपना रिजल्ट
UPMSP 12th Arts Result 2020: उत्तरप्रदेश के 12वीं आर्ट्स के छात्र यहां चेक करें अपना रिजल्ट
UP 12th Board Result 2020: यहां है 12वीं रिजल्ट की पूरी जानकारी, लिंक, प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट