
UP Board Intermediate (Class XII) Result 2020 DECLARED: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 27 जून को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि इस बार 12वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 74.63% रहा। ये पिछले साल की तुलना में ज्यादा रहा। यहां बता दें कि इंटरमीडिएट परीक्षा में बागपत के अनुराग मलिक ने 97 फीसद अंकों के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
बता दें 12वीं में 25 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं का इंतजार उस समय समाप्ता हुआ जब प्रदेश के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने रिजल्ट घोषित किया। उन्होंने यूपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिजल्ट जारी किए। देश का सबसे बड़ा बोर्ड होने के कारण उत्तर प्रदेश के परीक्षा परिणामों पर सभी की निगाहें लगी थी। इस बार इंटरमीडिएट में 74.63% बच्चे पास हुआ। ये पिछले साल की तुलना में बेहतर रिजल्ट रहा क्योंकि पिछले साल 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। इस बार करीब 24.96 लाख विद्यार्थियों ने नियमित मोड में परीक्षा दी थी, जबकि 70 हजार से ज्यादा बच्चों ने प्रायवेट परीक्षा दी।
अनुराग ने किया टॉप
12वीं कक्षा में बागपत के अनुराग मलिक ने 97% अंक हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में टॉप किया। वहीं दूसरे नंबर पर प्रयागराज के प्रांजल रहे, जिन्होंने 96 प्रतिशत अंक पाए, जबकि तीसरा स्थान औरैया के उत्कर्ष शुक्ला ने हासिल किया। उत्कर्ष को 94.80 फीसदी अंक मिले।
अनुराग का सपना IAS बनना
बागपत जिले के बड़ौत स्थित श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के अनुराग मलिक ने पूरे प्रदेश में टॉप किया। अनुराग ने 500 में से 485 अंक प्राप्त किए। अनुराग ने बताया कि उनका सपना भविष्य में आईएएस बनना है। उन्होंने इस परीक्षा के लिए 15 से 16 घंटे तक की पढ़ाई की। अनुराग 10वीं में 92 फीसद अंकों के साथ जिला टॉपर रहे थे। ग्राम सिलाना निवासी अनुराग परिवार के साथ बड़ौत में छपरौली चुंगी पर रहते है। उनके पिता प्रमोद मलिक की इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की दुकान है। उनकी मां का नाम पारूल जैन है। अनुराग दो भाई हैं। उनका कहना है कि लक्ष्य को साधने के लिए उन्होंने सालभर मेहनत की थी। उन्होंने केवल पढ़ाई पर फोकस किया और जो लक्ष्य तय किया था, उसे हासिल कर लिया।
UP Board Intermediate (Class XII) Result 2020 DECLARED: ऐसा रहा है रिजल्ट
उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 25 लाख 86339 नियमित व प्रायवेट छात्रों में पंजाकरण कराया। इनमें से 22484479 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से इस बार कुल 1854099 विद्यार्थी यानि कुल 74.63% बच्चे पास हुए। इनमें कुल 68.88% छात्र हैं, जबकि 81.69% छात्राएं हैं। इस तरह छात्राओं का पासिंग परसेंटेज इस बार लड़कों से 13.08% ज्यादा रहा।
यहां है 12वीं की टॉपर्स लिस्ट
रैंक - नाम - स्कूल - अंक
1 - अनुराग मलिक - श्रीराम एसएन इंटर कॉलेज बड़ौत, बागपत - 97%
2 - प्रांजल सिंह - एसपी इंटर कॉलेज सिकारो कोरांव, प्रयागराज - 96%
3 - उत्कर्ष शुक्ला - श्री गोपाल इंटर कॉलेज, औरैया - 94.80%
4 - वैभव द्विवेदी - ब्रिलियंट एकेडमी इंटर कॉलेज, उन्नाव - 94.40%
5 - आकांक्षा - श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर - 94%
6 - गरिमा कौशिक - श्रीराम एसएन इंटर कॉलेज बड़ौत, बागपत - 93.80%
7 - पूजा मौर्या - धर्मा देवी बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर - 93.60%
8 - अंकुश राठौर - पं. दीनदयाल उपाध्याय एसवीएम इंटर कॉलेज - 93%
8 - मनु मिश्रा - जय मां इसजीएम इंटर कॉलेज राधानगर, फतेहपुर - 93%
9 - केशव - लखनऊ पब्लिक कॉलेज राजाजीपुरम, लखनऊ - 92.80%
10 - आशीष कुमार - त्रिवेदी काशी इंटर कॉलेज बिहार, उन्नाव - 92.60%
UP Board Intermediate (Class XII) Result 2019: पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट
वर्ष 2019 की बात करें तो उस साल 58 लाख से अधिक छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। इसमें 12वीं के 2611319 छात्र थे जबकि 10वीं के 3195603 छात्र शामिल थे। इनमें करीब 6 लाख छात्रों ने विभिन्न कारणों से या तो परीक्षा नहीं दी या फिर छोड़ दी। करीब 403 छात्र पेपर के दौरान नकल करते हुए पकड़े गए थे। 2019 में इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) का रिजल्ट 70.06 % रहा था। इनमें लड़कों के पास का प्रतिशत 72.27% था और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 78.81% था।
UP Board Intermediate (Class XII) Result 2019 Toppers List: तनु ने किया था टॉप
उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट के बारे में बता दें कि इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले 10 छात्रों में 7 लड़कियां शामिल थी.. वही टॉप 10 रैंक में आए 14 बच्चों में 10 लड़कियां रही थी। इस तरह लड़कियों ने पिछले साल बाजी मारी थी। उत्तर प्रदेश में पिछले साल की 12वीं की परीक्षा में 72.83 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। पिछले साल तनु तोमर ने 97.80% के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया था। तनु तोमर श्री राम इंटर कॉलेज बड़ौत बागपत की छात्रा थीं। वहीं भाग्यश्री उपाध्याय 95.20% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। आकांक्षा शुक्ला ने 94.80% अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया था।
ये हैं 2019 की टॉपर्स लिस्ट
रैंक - छात्र का नाम - अंक
1 - तनु तोमर - 97.80%
2 - भाग्यश्री उपाध्याय - 95.20%
3 - आकांक्षा शुक्ला - 94.8%
4 - युवराज - 94.6%
5 - दीक्षा/श्वेता सिंह - 93.8%
6 - अंकिता कुमारी/ऋषि राज भार्गव - 93.4%
7 - स्वाति सिंह - 93.2%
8 - प्रशांत कुमार/दृष्टि/आकांक्षा सिंह - 92.8%
9 - अतिति कुमार - 92.6%
10 - शिवांगी पांडे - 92.20%
UP Board 10th 12th Result 2020 Coverage (संबंधित खबर पर क्लिक करें)
LIVE UP Board Sarkari Result 10th, 12th 2020: यहां है 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की हर अपडेट
UP Board Result 2020: इन वेबसाइट्स पर चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
UP Board Class 10th, 12th Result 2020: ऐसे चेक करें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का रिजल्ट
UP Board 10th Result 2020: एक विषय में फेल होने पर भी मार्कशीट में लिखा जाएगा पास
UP Board Intermediate (Class XII) Result 2020: पिछले साल टॉपर्स लिस्ट में रहा था लड़कियों का दबदबा
Intermediate UPMSP Science Result 2020: उत्तर प्रदेश 12वीं साइंस का रिजल्ट ऐसे करें चेक
UP 12th Board Commerce Result 2020: 12वीं कॉमर्स के छात्र यहां चेक करें अपना रिजल्ट
UPMSP 12th Arts Result 2020: उत्तरप्रदेश के 12वीं आर्ट्स के छात्र यहां चेक करें अपना रिजल्ट
UP 12th Board Result 2020: यहां है 12वीं रिजल्ट की पूरी जानकारी, लिंक, प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट