
डिजिटल डेस्क, इंदौर। आजकल की भागदौड़ भरी तेजी से बदलती हुई लाइफस्टाइल में लंबे समय तक बैठ कर काम करना, भारी काम करना, या गलत तरीके से सोना, पीठ के निचले हिस्से में दर्द का कारण बन सकती है। यह दर्द न केवल दिनभर की थकान को बढ़ाता है बल्कि नींद की गुणवत्ता को भी प्रभावित करता है।
ऐसे में योग एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है, जो मसल्स को खिंचाव और आराम देकर इस दर्द से राहत दिलाता है। ऐसे में सोने से पहले इन योगासनों को करने से न केवल दर्द कम होगा बल्कि नींद भी गहरी और आरामदायक आएगी। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में…

यह आसन निचली पीठ और कूल्हों को गहराई से खिंचाव देकर आराम पहुंचाता है। इसके लिए घुटनों के बल बैठें, धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और माथा जमीन पर टिकाएं। हाथों को सामने की ओर जमीन पर फैलाएं। धड़ को जितना हो सके अपने जांघों पर दबाएं। इस पोजीशन में 5 मिनट तक रहें, और फिर दोहराएं। यह आसन पीठ और हिप के दर्द को कम करने में मदद करता है।
रीढ़ की हड्डियों को फ्लेक्सिबल और मसल्स को स्ट्रेस फ्री बनाने के लिए यह आसन बहुत ही फायदेमंद है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने चारों पैरों पर खड़े हों। सांस लेते हुए पीठ को ऊपर उठाएं। सांस छोड़ते हुए पीठ को नीचे झुकाएं। यह पीठ के निचले हिस्से की जकड़न को दूर करता है।
सुप्त मत्स्येंद्रासन रीढ़ की हड्डी को फ्लेक्सिबल बनाकर स्ट्रेस को कम करता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें। एक घुटने को मोड़कर उसे विपरीत दिशा में जमीन की ओर झुकाएं। दाहिने हाथ को घुटनों पर रखें और बाएं हाथ को कंधे की सीध में फैलाएं। सर को बाईं ओर घुमाएं।ये आसन निचली पीठ और हिप के दर्द को दूर करता है।
यह भी पढ़ें- मैग्नीशियम की कमी पूरी करती है ये सब्जियां, जानें किससे मिलता है कितना मैग्नीशियम
यह आसन पीठ को मजबूत और दर्दमुक्त बनाता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें, घुटनों को मोड़ें और हिप को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। यह पीठ और रीढ़ को मजबूत करता है।

यह आसन पाचन सुधारने के साथ साथ पीठ के दर्द को भी दूर करता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें, घुटनों को मोड़कर छाती के पास लाएं और हाथों से पकड़ें। यह शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को आराम देता है।
यह योगासन तनाव और दर्द को दूर करने के लिए सबसे आरामदायक होता है। इसे करने के लिए सीधा लेटें और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ें। गहरी सांस लें और मन को शांत रखें। यह आसन शरीर और मन को पूरी तरह से आराम देता है। इन योगासनों को नियमित रूप से करें और धीरे-धीरे इनका काउंट बढ़ाएं।