• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैग्नीशियम की कमी पूरी करती है ये सब्जियां, जानें किससे मिलता है कितना मैग्नीशियम

मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही आवश्यक मिनरल्स है जो मांसपेशियों, हड्डियों और एनर्जी बनाए रखने के लिए जरूरी है। ऐसे में कई सब्जियां इसका बेहतर...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 04 Apr 2025 10:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Apr 2025 10:45:27 AM (IST)
मैग्नीशियम की कमी पूरी करती है ये सब्जियां, जानें किससे मिलता है कितना मैग्नीशियम
शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है मैग्नीशियम।

HighLights

  1. मांसपेशियों और नर्व फंक्शन, हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है मैग्नीशियम।
  2. मैग्नीशियम इंसुलिन के कार्य में सुधार करके शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है।
  3. मैग्नीशियम शरीर को आराम देने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी मिनरल्स है, जो शरीर में 300 से अधिक एंजाइम प्रतिक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है। यह मांसपेशियों और नर्व फंक्शन, हड्डियों की मजबूती, और ऊर्जा उत्पादन के लिए बेहद जरूरी है।

इसकी कमी से थकावट, तनाव, दिल की धड़कन की अनियमितता और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मगर, हमारे लिए अच्छी बात यह है कि कई सब्जियां मैग्नीशियम का बेहतरीन स्रोत होती हैं, जिनके सेवन से इसकी कमी को दूर किया जा सकता है।


आइए जानते हैं कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में जो आपको मैग्नीशियम के साथ कई अन्य पोषक तत्व भी प्रदान करती हैं…

naidunia_image

पालक

पालक मैग्नीशियम का एक सबसे अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम पके हुए पालक में लगभग 87 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और मसल्स की कार्यक्षमता में सुधार करता है। पालक को सब्जी, पराठे, सूप आदि के तौर पर खाया जा सकता है।

ब्रॉकली

ब्रॉकली के प्रति 100 ग्राम में लगभग 21 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। यह विटामिन सी और फाइबर का भी अच्छा स्रोत है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने में सहायक है। इसे सूप, स्टर फ्राय या स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है।

मेथी के पत्ते

मेथी के पत्तों में प्रति 100 ग्राम में 45-50 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है और शरीर में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। मेथी को सब्जी, पराठे आदि के तौर पर खाया जा सकता है।

भिंडी

भिंडी में प्रति 100 ग्राम में 57 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। यह पाचन स्वास्थ्य को सुधारने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक है। भिंडी को सब्जी के तौर पर खाया जाता है।

बीटरूट

प्रति 100 ग्राम चुकंदर में लगभग 23 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, खून को साफ करने और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करता है। बीटरूट को सलाद, पूरी, पराठे आदि के तौर पर खा सकते हैं।

मटर

मटर के प्रति 100 ग्राम में 33 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। यह हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाने में सहायक है और शरीर को एनर्जी देता है।

शकरकंद

100 ग्राम के शकरकंद में लगभग 32.5 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। ये लंबे समय तक एनर्जी को बनाए रखता है और स्किन हेल्थ में सुधार करता है।

यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखेंगे ये ड्राय फ्रूट्स, डायबिटिक पेशेंट्स के लिए हैं फायदेमंद

मूली के पत्ते

100 ग्राम मूली के पत्तों में 10 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है, जो पाचन और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है।

फूलगोभी

फूलगोभी में 15-20 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने और वेट मैनेजमेंट में सहायक है।

यह भी पढ़ें- हाथों से खाना खाने से शरीर को मिलते कई फायदे… पाचन रहता है दुरुस्त, इम्युनिटी भी होती है मजबूत

करेला

प्रति 100 ग्राम करेले में 17 मिलीग्राम मैग्नीशियम पाया जाता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है।