• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिन में भी कर सकते हैं ये योगासन, मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी और शांति

दोपहर के समय अक्सर शरीर सुस्त महसूस करता है, जिससे काम पर फोकस करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ योगासन करने से तुरंत एनर्जी मिलती है और शरीर फिर स...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 26 Mar 2025 12:54:17 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Mar 2025 12:54:17 PM (IST)
दिन में भी कर सकते हैं ये योगासन, मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी और शांति
योगासन करने से आप पूरे दिन महसूस कर सकते हैं तरोताजा।

HighLights

  1. दोपहर में लंच के बाद महसूस होने लगती है सुस्ती।
  2. इंस्टेंट एनर्जेटिक फील करने के लिए करें योग।
  3. डाइजेशन सुधारेगा और बढ़ेगी मानसिक सतर्कता।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दोपहर का समय शरीर के लिए थोड़ा सुस्तपन सा महसूस करने वाला होता है क्योंकि ये वो समय होता है जब सुबह की एनर्जी धीरे-धीरे डाउन होने लगती है। और फिर लंच के बाद सुस्ती महसूस होने लगती है।

इस स्थिति में इंस्टेंट एनर्जेटिक फील करने के लिए योगासन सबसे अच्छा उपाय है। यह न सिर्फ शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, बल्कि डाइजेशन सुधारने, मानसिक सतर्कता बढ़ाने और कार्यक्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है।

ऐसे में अगर आप भी रोज दोपहर में कुछ आसान से योगासन करते हैं, तो पूरे दिन तरोताजा महसूस कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासनो के बारे में, जो दिन में आपको इंस्टेंट एनर्जी देंगे…

naidunia_image

भुजंगासन

भुजंगासन करने से फेफड़े मजबूत होते हैं और शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है। पेट के बल लेटकर हाथों की सहायता से ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं।

ताड़ासन

ताड़ासन करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने लगता है और रीढ़ सीधी रहती है। इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर हाथों को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें और पैरों के पंजों पर उठें। यह शरीर को तुरंत एनर्जेटिक बनाता है और शरीर के पूरे सिस्टम को एक्टिव करता है।


वज्रासन

अगर लंच के बाद सुस्ती महसूस हो रही है, तो वज्रासन करें। घुटनों के बल बैठें और रीढ़ को सीधा रखें। यह आसन डाइजेशन को सुधारता है, गैस की समस्या से राहत देता है और मानसिक शांति देता है।

अधोमुख श्वानासन

यह आसन शरीर में खिंचाव लाता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। इसे करने के लिए हाथों और पैरों से जमीन पर टिके रहें और शरीर को त्रिकोण के आकार में ऊपर उठाएं। इससे थकान कम होती है और शरीर तुरंत फ्रेश महसूस करता है।

सेतुबंधासन

सेतुबंधासन कमर, पेट और जांघों के लिए फायदेमंद है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें, घुटनों को मोड़ें और कूल्हों को ऊपर उठाएं। यह आसन रीढ़ को लचीला बनाता है और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें- बेस्ट एक्सरसाइज: जंप स्क्वैट्स से बनेंगे स्ट्रांग, बॉडी पॉश्चर में भी होगा सुधार

उत्कटासन

यह आसन जांघों, पीठ और बाजुओं की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसे करने के लिए घुटनों को मोड़कर ऐसे बैठें जैसे आप कुर्सी पर बैठे हों। यह शरीर को एक्टिव और फोकस्ड बनाए रखता है।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

इस प्राणायाम से श्वसन तंत्र मजबूत होता है और मानसिक सतर्कता बढ़ती है। इसे करने के लिए एक नाक से सांस लें और दूसरे से छोड़ें।

यह भी पढ़ें- वीगन प्रोटीन खाने में पसंद करते हैं आप, बेस्ट ऑप्शन हैं ये 8 प्लांट बेस्ड सुपरफूड्स

शवासन

शवासन शरीर को गहराई से रिलैक्स करता है और दिमाग को शांत करता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें और आंखें बंद करके गहरी सांस लें।