• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौ रोगों की एक दवा, अपनी विंटर डाइट में शामिल करें आंवला

आंवला के यूनिक फ्लेवर के कारण इसका सेवन कई रूप में किया जा सकता है। आप इसका जूस पी सकते हैं, कैंडी, अचार या मुरब्बे के रूप में भी इसको अपने खाने में श...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 20 Jan 2025 05:34:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jan 2025 05:34:17 PM (IST)
सौ रोगों की एक दवा, अपनी विंटर डाइट में शामिल करें आंवला
इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर फर्टिलिटी में सुधार लाने तक कई काम करता है आंवला।

HighLights

  1. अधिक तेल, मसाला और ओवरइटिंग होने पर आंवला इन्हें पचाने में मदद करता है।
  2. शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर सर्दी, खांसी, ज़ुकाम होने से बचाव करता है।
  3. सर्दियों में डैंड्रफ की वजह से हेयरफॉल बढ़ जाता है, तो आंवला जड़ों को पोषण देता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। सर्दियों में आंवला को अपनी विंटर डाइट में शामिल करना बेहद पौष्टिक विकल्प है। इसे इंडियन गूजबेरी भी कहते हैं। टैंगी सा आंवला असल में खट्टा, कड़वा लगने के साथ मीठा भी लगता है। इसके यूनिक फ्लेवर के कारण इसका सेवन कई रूप में किया जा सकता है।

आप आंवला को पाउडर के रूप में ले सकते हैं। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी से आंवला पाउडर लेने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। आंवला का जूस, कैंडी, अचार या मुरब्बे के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में आंवला का सेवन करने के फायदे…


naidunia_image

डायजेशन सिस्टम ठीक करता है

आंवला पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। सर्दियों में अक्सर लोग अधिक तेल, मसाला और ओवरइटिंग तक कर लेते हैं। इन्हें पचाने में दिक्कत होती है और ये गट हेल्थ पर भारी पड़ सकता है। आंवला को पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। इसलिए किसी भी रूप में आंवला को जरूर लेना चाहिए।

इम्यूनिटी बूस्ट करता है

आंवला इम्यूनिटी बूस्ट करता है। सर्दियों में जब सर्दी, खांसी, ज़ुकाम नियमित जीवनशैली का एक हिस्सा सा बन जाते हैं, तो मजबूत इम्यूनिटी ही इन्हें दूर भगा सकती है। विटामिन सी से भरपूर आंवला जब इम्यूनिटी बूस्ट करता है तो सर्दी ज़ुकाम भी दूर रहता है।

स्किन हेल्थ में लाता है सुधार

आंवला स्किन हेल्थ को भी बूस्ट करता है। सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में आंवला का सेवन करने से इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट स्किन को पोषण देने के साथ स्किन हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।

वजन को रखता है काबू

आंवला वेट मैनेजमेंट में मदद करता है। सर्दियों में खाएं जाने वाले हेवी तेल मसाले युक्त आहार के सेवन से वजन तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में आंवले के सेवन से आप अपने वजन को काबू में रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- भुने चने के बेमिसाल फायदे, रोज सुबह एक मुठ्ठी खाएं और देखें कमाल

हेयर फॉल को रोकता है

आंवला बालों को मजबूती देता है। सर्दियों में बढ़ता डैंड्रफ हेयरफॉल को न्योता देता है। आंवला बाल की जड़ों को पोषण देता है और इन्हें मजबूत बनाता है जिससे हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें- एक्सरसाइज करते समय न करें ये 5 गलतियां, पड़ जाएंगे लेने के देने

फर्टिलिटी में सुधार लाता है

आंवला का सेवन करने से पीरियड्स के दौरान फर्टिलिटी में सुधार होता है। यह टॉक्सिन को फ्लश करता है, मेंस्ट्रुअल साइकिल में सुधार लाता है, हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है। ये पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैम्प्स से भी छुटकारा दिलाता है।