• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोस्ट करें, उबालें या बना लें सब्जी… शकरकंद से शरीर को मिलेंगे इतने सारे गजब के फायदे

शकरकंद से मिलने वाले फायदों के कारण डॉक्टर भी इसे नियमित रूप से खाने की सलाह देते हैं। आप इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। वैसे सर्दियों के मौसम में इ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sat, 14 Dec 2024 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Dec 2024 03:07:04 PM (IST)
रोस्ट करें, उबालें या बना लें सब्जी… शकरकंद से शरीर को मिलेंगे इतने सारे गजब के फायदे
शकरकंद में आलू से अधिक फाइबर और कम कैलोरी होती है। डायबिटीज के मरीज भी इसे खा सकते हैं।

HighLights

  1. आंखों से लेकर लंग्स, ब्रेन, इम्यून सिस्टम और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है शकरकंद।
  2. लिवर क्लींजिंग में मदद करती है और लिवर डैमेज को भी शकरकंद करती है रिपेयर।
  3. शकरकंद में शरीर के लिए जरूरी कई सारे विटामिन और मिनरल की बहुत मात्रा होती है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। अधिक न्यूट्रिएंट पैक करने के लिए जड़ वाली सब्जियां बहुत पौष्टिक मानी जाती हैं। नारंगी से गुलाबी रंग की दिखने वाली शकरकंद ढेर सारी विटामिन और मिनरल की खान है। ये आंखों से लेकर लंग्स, ब्रेन, इम्यून सिस्टम और गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाती है।

शकरकंद की सब्जी भी बनती है, लेकिन इसे रोस्ट करके खाने से या इसे उबाल कर इसका सलाद बना कर खाने से ये और भी मजेदार लगता है। इससे मिलने वाले फायदों के कारण डॉक्टर भी इसे नियमित रूप से खाने की सलाह देते हैं।


जानते हैं शकरकंद के बेमिसाल फायदे

पोटेशियम- ये ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद करता है। ये लिवर क्लींजिंग में भी मदद करती है। ये लिवर डैमेज को रिपेयर भी करती है। शकरकंद की तासीर ठंडी होती है। यही कारण है कि ये टॉक्सिन से भरे लिवर को शांत और साफ करने में मदद करता है।

फाइबर- आलू से अधिक फाइबर और कम कैलोरी शकरकंद में पाई जाती है, जो कि पाचन तंत्र में सुधार लाता है।

कैल्शियम- ये हड्डियों में जान डालता है और इन्हें मजबूत बनाता है।

naidunia_image

एंटी ऑक्सीडेंट- फ्री रेडिकल डैमेज से बचाव करता है, जिससे एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है। ये हेल्दी गट बैक्टीरिया के निर्माण में भी सहायक होते हैं।

विटामिन ए- आंखों और स्किन के साथ इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए शकरकंद में मौजूद विटामिन ए बहुत फायदेमंद होता है। हेल्दी दांत, स्केलेटल टिश्यू, सॉफ्ट टिश्यू, म्यूकस मेंब्रेन के निर्माण के साथ प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में भी शकरकंद कई रूप से फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- कान में इयरपॉड लगाकर या बिना लगाए वॉक करनी चाहिए, मेंटल हेल्थ के लिए क्या है सही

बीटा कैरोटिन- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए शकरकंद बहुत ही पौष्टिक फूड का विकल्प है। ये हार्मोनल हेल्थ में भी सुधार लाता है। ये मेनोपॉज के लक्षणों जैसे हॉट फ्लैशेस, ड्राइनेस, वेट गेन आदि से राहत दिलाता है। बीटा कैरोटिन इन्फ्लेमेशन से लड़ने में सक्षम होता है। इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

विटामिन सी- ये सीधे तौर पर इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है।

आयरन- ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट करने के लिए रेड ब्लड सेल में आयरन की जरूरत होती है। शकरकंद आयरन का भी एक बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है।

यह भी पढ़ें- जौ की रोटी खाएं, इन 10 जबरदस्त फायदों के बाद बॉडी कहेगी थैंक्यू

इन्फ्लेमेशन और कैंसर- इसमें एंथोसायनिन नाम के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि कई प्रकार के कैंसर जैसे ब्लैडर, कोलोन, पेट और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करते हैं।