• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायबिटीज के मरीज खाली पेट खाएं ये चीजें, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरे

डायबिटिक व्यक्ति के लिए ये चुनाव और भी मायने रखता है क्योंकि हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स सुबह सुबह ही तेजी से शुगर स्पाइक कर सकते हैं। इससे पूरे...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 17 Feb 2025 07:00:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Feb 2025 07:00:02 PM (IST)
डायबिटीज के मरीज खाली पेट खाएं ये चीजें, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरे
लंबे समय में डायबिटीज की जटिलताएं बढ़ने की आशंका भी बढ़ जाती है।

HighLights

  1. डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह के खाने का चयन अहम होता है।
  2. सुबह का खाना उनकी दिनभर की ऊर्जा की जरूरत को पूरा करता है।
  3. हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स तेजी से कर सकते हैं शुगर स्पाइक।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। सुबह उठ कर खाली पेट हम जो भी चीज खाते हैं, उसका असर हमारी शरीर पर पूरे दिन रहता है और हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि हम सुबह खाली पेट किन फूड्स का सेवन करते हैं।

खासतौर से डायबिटिक व्यक्ति के लिए ये चुनाव और भी मायने रखता है क्योंकि हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स सुबह सुबह ही तेजी से शुगर स्पाइक कर सकते हैं। इससे पूरे दिन थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

साथ ही लंबे समय में डायबिटीज की जटिलताएं बढ़ने की आशंका भी बढ़ जाती है। लिहाजा, जानते हैं कि डायबिटीज व्यक्ति सुबह खाली पेट किन चीजों का सेवन कर सकते हैं…

naidunia_image

फ्रूट

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फ्रूट्स जैसे सेब, चेरी, पीच, संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, कीवी, एवोकाडो और अनार का सेवन डायबिटिक कर सकते हैं। आम, अनानास, तरबूज और केला जैसे हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फ्रूट्स से दूरी बनाएं।

पीनट बटर

मूंगफली और पीनट बटर लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड प्रोडक्ट्स हैं, जो प्लांट प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं। डायबिटिक व्यक्ति सुबह किसी फ्रूट के साथ पीनट बटर का सेवन करने से भरपूर पोषण मिलता है।

स्प्राउट्स

इसमें कार्ब्स की मात्रा कम होती है, जिससे इन्सुलिन लेवल कंट्रोल होता है। इसमें एमाइलेज एंजाइम पाया जाता है, जो शुगर को पचाने में मदद करता है। इस तरह स्प्राउट्स एक डायबिटिक व्यक्ति के लिए सुबह सुबह खाने के लिए बेस्ट विकल्प है।


पनीर

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण पनीर शुगर स्पाइक नहीं करता है। ये प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और इन्सुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- ब्रिस्क वॉक देगा लंबी उम्र का वादा, जानिए कैसे करें और कब करें

नट्स

काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता और मखाना को घी में रोस्ट करके डायबिटिक व्यक्ति सुबह खाली पेट खा सकते हैं। बादाम को रातभर भिगोकर भी सुबह इसका सेवन कर सकते हैं।

इससे इंस्टेंट एनर्जी बूस्ट होता है और शरीर दिन भर काम करने के लिए तैयार होता ही। हालांकि, नट्स हाई कैलोरी और फैट युक्त फूड है। लिहाजा, इसके सेवन में पोर्शन कंट्रोल का ध्यान देना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- टॉयलेट में घंटों होता है टाइम वेस्ट, पेट करें साफ इन आसान टिप्स से

भीगे हुए मेथी दाने

डायबिटीज में भींगे हुए मेथी दाने फाइबर से भरपूर होते हैं और ये ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सहायक होते हैं। ये ग्लूकोज इनटोलरेंस में सुधार लाते हैं। मेथी दाने में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज से जुड़े ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।