• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेल्दी ब्लड शुगर लेवल के लिए दिन में कब एक्सरसाइज करना है बेहतर

डायबिटिक हो जाने पर व्यक्ति को सही खानपान के साथ एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। मगर, ये एक्सरसाइज कब की जाए, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहे, ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 26 Feb 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Feb 2025 06:00:00 AM (IST)
हेल्दी ब्लड शुगर लेवल के लिए दिन में कब एक्सरसाइज करना है बेहतर
हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

HighLights

  1. हफ्ते में पांच दिन लगभग 30 मिनट की एक्सरसाइज करनी चाहिए।
  2. ऐसा नियमित करने से ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में रहता है।
  3. खाने के बाद कुछ मिनट चलने से भी कंट्रोल होता है ब्लड शुगर लेवल।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। डायबिटीज के मरीज को शुगर युक्त आहार न लेने की सलाह देने के साथ सबसे पहली राय यही दी जाती है कि उन्हें नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। मगर, इस बात पर संशय बना रहता है कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज करने का सबसे सही समय क्या है।

द सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। हफ्ते में पांच दिन लगभग 30 मिनट की एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रीशन एग्जामिनेशन सर्वे की एक रिपोर्ट के अनुसार, डायबिटिक व्यक्ति के वर्कआउट और उनके ब्लड शुगर लेवल का लिंक एक्सरसाइज के समय से पाया गया है। मगर, इसमें अभी और भी पुष्टि की जरूरत है।

दिनभर ऊपर नीचे होता है शुगर लेवल

कुछ शोध के अनुसार, खाने के बाद कुछ मिनट तक चलने से ब्लड शुगर लेवल पर काफी प्रभाव पड़ता है। आमतौर पर ब्लड शुगर लेवल दिनभर ऊपर-नीचे होता रहता है। नियमित एक्सरसाइज करने से कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ बेहतर होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।


मगर, एक्सरसाइज करने के लिए दोपहर और शाम का समय एक हद तक फायदेमंद माना गया है। दरअसल, सुबह अक्सर हम खाली पेट होते हैं और किसी प्रकार के ब्लड शुगर लेवल स्पाइक से पहले से ही बचे हुए होते हैं।

naidunia_image

शुगर मैनेजमेंट के लिए शाम को करें एक्सरसाइज

लिहाजा, सुबह की एक्सरसाइज फायदेमंद तो सौ फीसदी है। मगर, खासतौर पर ब्लड शुगर मैनेजमेंट के अनुसार बात करें, तो दोपहर और शाम में की गई एक्सरसाइज सुबह की तुलना में अधिक कारगर साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें- शरीर को रखना है हेल्दी, तो रोजाना करना शुरू कर दें सूर्य नमस्कार… मिलेंगे कई फायदे

कारण स्पष्ट है कि दोपहर और शाम तक हम कुछ खा चुके होते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल स्पाइक होने की आशंका बढ़ी हुई होती है। ऐसे में वर्कआउट करने से इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करना आसान होता है और इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

समय कोई भी निकालें, लेकिन मिस न करें रुटीन

हालांकि, ऐसा कोई सख्त नियम नहीं है और न ही इस बात की तर्क सहित पुष्टि है। इसलिए जरूरी ये है कि दिनभर में कभी भी समय निकाल कर एक्सरसाइज करें।

यह भी पढ़ें- कंटोला देखकर ही बन जाता है मुंह तो पहले जान लें इसे खाने के फायदे, फिर रोजाना लगेंगे खाने

किसी खास समय का इंतजार न करें और आपकी रूटीन में जब भी आपको समय मिले तब एक्सरसाइज कर लें। ये हर हाल में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार ही साबित होगा।