• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंटोला देखकर ही बन जाता है मुंह तो पहले जान लें इसे खाने के फायदे, फिर रोजाना लगेंगे खाने

मौसमी सब्जी कंटोला अक्सर मानसून के मौसम में बाजार में मिलती है। वैसे तो कंटोला बहुत फेमस सब्जी नहीं है, लेकिन इसे खाने से कई तरह से स्वास्थ्य लाभ मिलत...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 25 Feb 2025 01:32:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Feb 2025 01:32:24 PM (IST)
कंटोला देखकर ही बन जाता है मुंह तो पहले जान लें इसे खाने के फायदे, फिर रोजाना लगेंगे खाने
पोषक तत्वों से भरपूर होती है कंटोला।

HighLights

  1. मूल रूप से दक्षिण एशियाई देशों में खाई जाने वाली सब्जी है कंटोला।
  2. देश में कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और अन्य कई जगहों पर होती है उपज।
  3. स्पाइनी लौकी, ककोड़ा, प्रिकली, कैरोलाहो और टीसल लौकी हैं इसके नाम।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बदलते मौसम में कई तरह के फल और सब्जियां मार्केट में आने लगती हैं। इनका सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसे ही पोषक तत्वों से भरपूर कंटोला नामक एक सब्जी है जिसे स्पाइनी लौकी, ककोड़ा, प्रिकली, कैरोलाहो और टीसल लौकी के नाम से भी जाना जाता है।

यह एक मौसमी सब्जी है। ये अक्सर मानसून के मौसम में मिलती है। ये मूल रूप से दक्षिण एशियाई देशों में खाई जाने वाली सब्जी है। भारत में मुख्य रूप से कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और अन्य कई जगहों पर इसकी उपज होती है। कंटोला से कई तरह की सब्जियां बनाई जाती है।


वैसे तो कंटोला बहुत फेमस सब्जी नहीं है, लेकिन इसे खाने से कई तरह से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जिन्हें जानकर आप भी इसे अपनी डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाएंगे। तो आइए जानते कंटोला सब्जी से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में…

naidunia_image

एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर

कंटोला में फ्लेवोनॉयड और फेनोलिक मिनरल के साथ एंटी ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। यह हमारे शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से मुक्ति दिलाता है और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।

ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखे

कंटोला में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन बनाए रखने में मदद करतें हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

कंटोला विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम जैसे खनिज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर हमारे स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- शरीर को रखना है हेल्दी, तो रोजाना करना शुरू कर दें सूर्य नमस्कार… मिलेंगे कई फायदे

वेट लॉस में मददगार है

कंटोला एक ऐसी सब्जी है जिसमें कार्बोहाईड्रेट और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है जिससे ये वेट लॉस में सहायक होती है।

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए

विटामिन सी से भरपूर कंटोला सब्जी हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली होती है। इसका कारण है कि विटामिन सी किसी भी इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है।

यह भी पढ़ें- नॉन वेज नहीं खाते... अपनी डाइट में जरूर करें शामिल ये प्रोटीन पैक वेजिटेरियन फूड्स

पाचन तंत्र दुरुस्त रखें

फाइबर से युक्त कंटोला के नियमित सेवन से हमारी पाचन क्रिया संतुलित बनी रहती है और कब्ज की समस्या नहीं होती है।