• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब रोजाना करें काली किशमिश का सेवन, खून की कमी से लेकर बीपी तक रहेगा कंट्रोल

काली किशमिश में पोटेशियम, फाइबर, पॉलीफेनोल्स, प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो अच्छी सेहत के लिए बहुत उपयोगी हैं। यह किशमिश...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 16 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)
अब रोजाना करें काली किशमिश का सेवन, खून की कमी से लेकर बीपी तक रहेगा कंट्रोल
काले अंगूर को सुखाकर बनाई जाती है काली किशमिश।

HighLights

  1. काली किशमिश में मौजूद में विटामिन सी स्ट्रॉन्ग करती है इम्यूनिटी।
  2. इसमें बोरोन मिनरल पाया जाता है, जो हड्डियों को बनाता है मजबूत।
  3. इसके औषधीय गुण शरीर में कोलेस्ट्रोल के लेवल को कंट्रोल रखते हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। आपने भूरे रंग की किशमिश तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या आपने काले रंग की किशमिश का सेवन किया है? काले रंग की किशमिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

दरअसल, काले रंग की किशमिश काले अंगूर को सुखाकर बनाई जाती है। काली किशमिश के सेवन से बालों का झड़ना, पाचन समस्या, खून की कमी जैसी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके औषधीय गुण कई तरह की शारीरिक बीमारियों को होने से रोकने में सक्षम होते हैं।

काली किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आसानी से किसी भी ड्राईफ्रूट्स की दुकान पर मिलती है, जो महंगी भी नहीं होती है। आइए जानते हैं काली किशमिश खान के फायदे…


naidunia_image

खून की कमी दूर करे

अक्सर महिलाओं को खून की कमी की शिकायत होती है। काली किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो आयरन की कमी को दूर करता है। इसलिए रोजाना काली किशमिश का सेवन करने से एनीमिया की समस्या भी नहीं होती।

पाचन को दुरुस्त रखे

काली किशमिश में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्या नहीं होती।

दिल को दुरुस्त रखे

काली किशमिश में पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंस पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक माने जाते हैं। इसके सेवन से दिल से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। साथ इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर खराब कोलेस्ट्रोल को बाहर करने में मदद करता है जिससे हार्ट ब्लॉक, अटैक का खतरा भी कम होता है।

यह भी पढ़ें- अच्छी ब्रीदिंग के लिए ट्राई करें ये योग, बीपी से लेकर एंजाइटी तक होगी काबू

इम्युनिटी मजबूत करें

काली किशमिश में विटामिन-सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी मजबूत करते हैं। इसके नियमित सेवन से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है।

बीपी कंट्रोल करें

काली किशमिश में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशन को कंट्रोल में रखता है। इसके सेवन से हाई बीपी का खतरा कम होता है, जिससे दिल भी दुरुस्त रहता है।

यह भी पढ़ें- अलसी शामिल करें अपनी डाइट में, देखिए मिलते हैं कितने हेल्थ बेनिफिट्स

हड्डियां मजबूत रखें

काली किशमिश में कैल्शियम भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूती देता है। इससे हड्डियों के खोखलेपन यानी ओस्टियोपोरेसिस बीमारी के होने का खतरा भी कम होता है।