Chapati Calorie Calculation: 1 दिन में कितनी रोटी खाना सही, यहां समझें कैलोरी का पूरा गणित
Chapati Calorie Calculation गेहूं की रोटी में भरपूर कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके अलावा गेहूं में ग्लूटेन भी काफी होता है, जो पाचन में आसान नहीं
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 29 May 2023 02:44:37 PM (IST)
Updated Date: Mon, 29 May 2023 02:46:24 PM (IST)

Chapati Calorie Calculation। आमतौर पर भारतीय घरों रोज गेहूं से बनी हुई रोटी (Chapati) खाई जाती है। सदियों से रोटी भारतीय व्यंजन में प्रमुख रही है और इसके सेवन के बिना खाना पूर्ण नहीं माना जाता है। भारतीय चपाती या रोटी पाकिस्तान, नेपाल सहित कुछ अन्य एशियाई देशों में बनाई जाती है। भारत में गेहूं की रोटी बहुत अधिक लोकप्रिय है। ऐसे में यदि आप भी अपना वजन घटाने के लिए डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं तो सबसे पहले आपके दिमाग में भी यह विचार आ सकता है कि आखिर एक दिन में कितनी गेहूं की रोटी का सेवन करना सेहत के लिए ठीक होता है।
कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है रोटी
गेहूं की रोटी में भरपूर
कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके अलावा गेहूं में ग्लूटेन भी काफी होता है, जो पाचन में आसान नहीं होता है। United States Department of Agriculture (USDA) के मुताबिक 100 ग्राम गेहूं में 71.18 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। हालांकि गेहूं फाइबर का भी अच्छा सोर्स होता है लेकिन मोटे अनाज के तुलना में कम होता है।
गेहूं की रोटी छोड़ो मत, साथ में ये भी खाओ
यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो
जीवन शैली में बदलाव के साथ खानपान की आदत में थोड़ा सा बदलाव करके भी अद्भुत काम कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक गेहूं के आटे से बनी रोटी को पूरी तरह त्यागने के बजाय गेहूं के चोकर के साथ-साथ ज्वार, बाजरा, जौ, या मक्का आदि का सेवन भी रोटी बनाने के लिए कर सकते हैं।
1 रोटी में 81 कैलोरी, ये पोषक तत्व भी
USDA के मुताबिक 1 रोटी औसतन 27 ग्राम की होती है, जिसके सेवन से शरीर को 81 कैलोरी मिलती है। इसमें वसा 2.5 ग्राम, पोटेशियम 53 मिग्रा, कार्बोहाइड्रेट 12 ग्राम। गेहूं की रोटी में घी या मक्खन न लगाया जाए तो इसमें कोलेस्ट्रॉल शून्य फीसदी होता है। इसके अलावा विटामिन B1, B3, B5, B6, B9 और E भी होते हैं। साथ ही यह आयरन व मैग्नीशियम भी भरपूर होती है। इतने पोषक तत्व होने के बावजूद गेहूं के आटे में ग्लूटेन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो पाचन के लिहाज के ठीक नहीं है। अन्य मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, मक्का, जौ आदि की तुलना में गेहूं की रोटी आसानी से पचती नहीं है।
एक बार में लें 300 कैलोरी की डाइट
यदि आप मोटापा कम करने के लिए डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं तो आपको सुबह-शाम सिर्फ 2-2 रोटी ही खाना चाहिए। सुबह के भोजन के समय 300 कैलोरी में से 2 रोटी खाकर आप 162 कैलोरी पा सकते हैं। शेष कैलोरी सब्जी, दही, सलाद के रूप हेल्दी फूड से ले सकते हैं। कुछ ऐसी ही डाइट आप शाम को ले सकते हैं। ऐसा करने से अतिरिक्त कैलोरी शरीर में फैट व कार्बोहाइड्रेट के रूप में जमा नहीं होगी। रोटी के साइज के आधार पर भी कैलोरी की गणना कर सकते हैं -
रोटी का आकार और कैलोरी
छोटा (30 ग्राम) 90
मध्यम (40 ग्राम) 120
बड़ा (50 ग्राम) 150
बाजरे की रोटी ज्यादा फायदेमंद
बाजरे में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो आपके आहार में भरपूर मात्रा प्रदान करके पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। बाजरे में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी होता है और यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। बाजरा की रोटी खस्ता होती है, जो पाचन के लिए ठीक होती है।
डिस्क्लेमर
स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।